Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसानों का बड़ा ऐलान, 16 को हरियाणा में टोल-फ्री, 17 फरवरी को ट्रैक्टर रैली
    Breaking News Headlines

    किसानों का बड़ा ऐलान, 16 को हरियाणा में टोल-फ्री, 17 फरवरी को ट्रैक्टर रैली

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    किसानों का बड़ा ऐलान, 16 को हरियाणा में टोल-फ्री, 17 फरवरी को ट्रैक्टर रैली
    नई दिल्ली: केंद्र सरकार के खिलाफ पंजाब के किसानों का दिल्ली चलो मार्च आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गया. दिल्ली चलो प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की कार्रवाई को लेकर पंजाब में कई स्थानों पर किसान पटरियों पर बैठ गए. जिसके चलते दिल्ली-अमृतसर मार्ग पर कुछ ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया. वहीें किसानों की बड़ी बैठक में तीन अहम फैसले भी लिए गए हैं. किसानों के विरोध प्रदर्शन पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पहला ये कि हम शुक्रवार को कल हरियाणा को 3 घंटे के लिए टोल फ्री रखेंगे.

     

     

    श्री चढूनी ने आगे कहा कि 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से हर तहसील पर ट्रैक्टर परेड होगी. फरवरी में सभी किसान और मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक होगी. उसी बैठक में आगे के फैसले लिए जाएंगे. किसानों के विरोध प्रदर्शन पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि टिप्पणी करना उचित नहीं है लेकिन यह स्पष्ट है कि उन्हें किसानों को कहीं न कहीं से समर्थन मिल रहा है. पंजाब सरकार उन्हें रोक सकती थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया इससे पता चलता है कि कुछ समझ होनी चाहिए. दिल्ली सरकार का कहना है कि वो किसान आंदोलन के समर्थन में हैं. किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन का आज तीसरा दिन है.

     

     

    दिल्ली व हरियाणा के बीच दो प्रमुख सीमाओं पर वाहनों की आवाजाही बंद है जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महत्वपूर्ण स्थानों पर दंगा रोधी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. हरियाणा से लगी दो सीमाएं टिकरी व सिंघू बंद हैं जबकि उत्तर प्रदेश से लगी गाजीपुर सीमा पर सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में आवाजाही की अनुमति दी गई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है. हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को अंबाला के पास पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू बॉर्डर पर रोक दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में महागठबंधन टूटने के बाद लालू-नीतीश के बीच पहली मुलाकात, दोनों ने पूछे हालचाल
    Next Article राजेन्द्र बालिका मध्य विद्यालय, परसुडीह में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की तर्ज पर संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने छात्रों को दिया तनाव को सफलता में बदलने का मंत्र

    Related Posts

    सवाल कारोबारी पर हैं, जवाब संघ के नाम से क्यों?

    September 8, 2026

    60 हजार बच्चियों का छिना बचपन, अब बंगाल को जागना होगा

    September 8, 2026

    एक लाख दो, दो लाख के नकली नोट लो! मुंबई में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाइक सवारों ने अगवा किया, फिर जंगल में मिला सड़क कर्मी का शव; पांच हिरासत में

    बरही में नमो फुटबॉल नॉकआउट मैच का भव्य आगाज, 50 टीमों ने लिया हिस्सा

    कबरा में दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

    खैल्हा में गणेशोत्सव को लेकर ग्रामीणों ने किया विचार-विमर्श

    साझी शहादत, साझी विरासत’ कार्यक्रम का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को दिया निमंत्रण

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

    बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला, समन्वय पर जोर

    प्रेम प्रसंग को लेकर टंडवा के सिद्पा में झड़प, पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए की हवाई फायरिंग

    यूसील (UCIL) में गहराता संकट, फूटा जनता का गुस्सा – 6 सूत्री मांगों को लेकर हंगामा तेज

    अवैध संबंध के आरोप में व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.