Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजेन्द्र बालिका मध्य विद्यालय, परसुडीह में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की तर्ज पर संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने छात्रों को दिया तनाव को सफलता में बदलने का मंत्र
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    राजेन्द्र बालिका मध्य विद्यालय, परसुडीह में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की तर्ज पर संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने छात्रों को दिया तनाव को सफलता में बदलने का मंत्र

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजेन्द्र बालिका मध्य विद्यालय, परसुडीह में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की तर्ज पर संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने छात्रों को दिया तनाव को सफलता में बदलने का मंत्र, कहा- परीक्षा को अंतिम सीढ़ी ना मानकर इसे उत्सव माने छात्र

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के परसुडीह स्थित राजेंद्र बालिका मध्य विद्यालय के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की तर्ज पर छात्र-छात्राओं से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सौ से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक सह भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए। इस दौरान परीक्षा के दिनों के तनावपूर्ण स्थिति से निपटने और छात्रों से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

    कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा एक ऐसा उपयोगी अभियान है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा छात्रों, उनके माता-पिता, शिक्षकों और समाज के लोगों को एक साथ लाने और संवाद के जरिये समाधान निकालने के प्रयास किये जाते हैं। इसमें बच्चों को परीक्षा के तनावपूर्ण माहौल से निकालकर उनसे सकारात्मक चर्चा कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। कुणाल षाड़ंगी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी सेहत एवं सही मानसिक विकास के लिए आहार संतुलन और एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। बिना किसी समझौते के सभी को प्रतिदिन आधे घंटे का एक्सरसाइज अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिदिन फिजिकल एक्टिविटी से खुदको जोड़ना चाहिए। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा के दौरान तनाव से पीड़ित हो जाते हैं। इस तरह के तनाव से छात्रों की तैयारी पूरी तरह से बिगड़ जाती है। इसके लिए उचित शेड्यूल बनाएं और अहम विषयों के लिए समय दें, सोने के लिए पर्याप्त समय दें, मानसिक अभ्यास के साथ निरंतर पानी पिएं, जंक फूड से हरसंभव दूरी बनाए, दिमाग को आराम करने दें, सोशल मीडिया के अति उपयोग से बचें, सकारात्मक सोच रखें और सिलेबस का रिवीजन अवश्य करें। कुणाल षाडंगी ने सभी से छात्रों से आग्रह करते हुए कहा कि परीक्षा को लेकर अनावश्यक तनाव के कारण जीवन-मरण की स्थिति बनाने के बजाय इसे सकारात्मक तरीके से देखें। सीखना एक सुखद, पूर्ण और अंतहीन यात्रा होनी चाहिए। इस दौरान पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने परीक्षा को लेकर विभिन्न छात्रों के सवालों के जवाब दिए।

    इससे पहले, राजेंद्र बालिका मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल उर्मी दास गुप्ता ने कुणाल षाडंगी को बुके व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।

    मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो दे राणा, समाजसेवी मंगल पात्र, बिपन दास, नुपुर मुखर्जी, दीपेन दे, संतोश्री दास गुप्ता समेत अनेकों शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों का बड़ा ऐलान, 16 को हरियाणा में टोल-फ्री, 17 फरवरी को ट्रैक्टर रैली
    Next Article शोधकर्ताओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी श्रीरामचरितमानस अनुक्रमणिका

    Related Posts

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    September 8, 2026

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    September 8, 2026

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    28 वर्षों की सेवा के बाद मुंशी यादव को विदाई

    काण्ड्रा में धान लदा पिकअप वैन पलटा, बड़ा हादसा टला

    बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस मना

    शॉर्ट सर्किट से खरसावां थाना प्रभारी के चेंबर में लगी आग

    नूतनडीह में जमीन घेराबंदी की शिकायत, होगी मापी

    35 साल से रोजगार का इंतजार, यूसील को 15 दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.