Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साइबर अपराध पर शिकारीपाड़ा पुलिस की बड़ी कारवाई,6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
    Breaking News अपराध झारखंड

    साइबर अपराध पर शिकारीपाड़ा पुलिस की बड़ी कारवाई,6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    साइबर अपराध पर शिकारीपाड़ा पुलिस की बड़ी कारवाई,6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल ।

    गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से भारी मात्रा में मोबाइल एवं सिम कार्ड बरामद ।

     

    दुमका /साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकारीपाड़ा पुलिस ने 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी वकार हुसैन ने स्वयं के बयान पर 9 साइबर अपराधियों के विरुद्ध फर्जी सिम के माध्यम से अपने आप को बैंक एवं अन्य संस्था का कर्मचारी बताकर ग्राहकों को फोन कर क्रेडिट कार्ड,डेबिट कार्ड एवं केवाईसी करने के नाम पर ठगी कर उनके खाते से पैसा उड़ाने के आरोप में नामजद अभियुक्त बनाते हुए

     

     

    शिकारीपाड़ा थाना कांड संख्या 101/ 2023 दिनांक 10 अक्टूबर 2023 दर्ज करते हुए छह अभियुक्तों को जेल भेज दिया। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी वकार हुसैन के अनुसार कुणाल किशोर उर्फ संदीप कुमार,हिमांशु कुमार मंडल,सचिन मंडल उर्फ कपिल देव मंडल,मिथुन कुमार मंडल उर्फ मिथुन मंडल,सुमन कुमार उर्फ सुमन मंडल,राकेश रंजन उर्फ काजल एवं रिशु कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है|सभी छह अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में मोबाइल एवं सिम कार्ड बरामद किया गया है|इनकी गिरफ्तारी दुमका रामपुरहाट रोड के रामगढ़ गांव के निकट से की गई है।

     

     

    थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार के आदेशानुसार छापेमारी दल का गठन किया गया था| जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा,पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी वकार हुसैन, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार,अवर निरीक्षक अंजनी कुमार, साइबर सेल प्रभारी श्यामल मंडल, दुमका आरक्षी अमित कुमार एवं तकनीकी शाखा दुमका के अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार के निशाने पर अब मीडिया हाउस को उठ रहे मुखर आवाज को दबाने की कोशिश: देवानंद सिंह
    Next Article पीएम मोदी ने किए आदि कैलाश पर्वत के दर्शन, पिथौरागढ़ में करेंगे जनसभा को संबोधित

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    November 11, 2026

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.