पीएम मोदी ने किए आदि कैलाश पर्वत के दर्शन, पिथौरागढ़ में करेंगे जनसभा को संबोधित
आज पीएम नरेन्द्र मोदी पीएम मोदी ने किए आदि कैलाश पर्वत के दर्शन, पिथौरागढ़ में करेंगे जनसभा को संबोधितउत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर है। जहां सबसे पहले पीएम मोदी ने पिथौरागढ़ जिले में जोलिंगकांग से आदि कैलाश नाथ पर्वत के दर्शन किए। पीएम नरेन्द्र मोदी देश के पहले पीएम है जिन्होंने चीन की सीमा में स्थित आदि कैलाश पर्वत के दर्शन किए। इसके साथ ही आज उत्तराखंड को पीएम मोदी करीब 200 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौग़ात भी देंगे।
पीएम मोदी आज उत्तराखंड में भगवान शिव के धाम आदि कैलाश चोटी के दर्शन किए और पार्वती कुंड पहुंचकर पूजा अर्चना की। पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री कुमांउ क्षेत्र में अपने दिन भर के दौरे के दौरान सीमांत गुंजी गांव भी जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पीएम अल्मोड़ा में भगवान शिव के एक और प्रसिद्ध धाम जागेश्वर भी जाएंगे।जागेश्वर से वह वापस पिथौरागढ़ जाएंगे जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह करीब 4200 करोड़ रूपये की लागत की योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण भी करेंगे।

पारंपरिक पगड़ी और रंगा के पारंपरिक परिधान पहने मोदी ने पार्वती कुंड के किनारे स्थित प्राचीन शिव पार्वती मंदिर में आरती की। स्थानीय पुजारियों वीरेंद्र कुटियाल ओर गोपाल सिंह ने उनकी पूजा संपन्न कराई।पीएम मोदी ने आदि कैलाश चोटी के सामने हाथ जोड़कर कुछ देर भगवान की भक्ति में ध्यान भी लगाया इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी उनके साथ मौजूद थे। वहीं सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर सीएम धामी ने पीएम मोदी की एक रील भी पोस्ट की है। पीएम मोदी कुमांउ क्षेत्र के अपने दिन भर के दौरे में सीमांत गुंजी गांव भी जाएंगे जहां वह स्थानीय लोगों तथा सुरक्षा बलों से मुलाकात के अलावा स्थानीय उत्पादों और शिल्प की एक प्रदर्शनी भी देखेंगे। इसके बाद वह अल्मोड़ा में भगवान शिव के एक और प्रसिद्ध धाम जागेश्वर तथा भी जाएंगे।

