Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माता वैष्णो देवी के भक्तों को दिया बड़ा तोहफा, अब दर्शन करने होंगे आसान
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माता वैष्णो देवी के भक्तों को दिया बड़ा तोहफा, अब दर्शन करने होंगे आसान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माता वैष्णो देवी के भक्तों को दिया बड़ा तोहफा, अब दर्शन करने होंगे आसान
    जम्मू: माता वैष्णो देवी भक्तों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज श्री माता वैष्णो देवी मंदिर का दौरा किया और पुनर्निर्मित पार्वती भवन और स्काई वॉक का उद्घाटन किया। बता दें कि 15 करोड़ रुपए की लागत से बने स्काईवॉक और पार्वती भवन भक्तों के लिए सुरक्षा के लिहाज से अति महत्वपूर्ण सुविधा है। यह स्काईवॉक माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में उस संकरे रास्ते पर बनाया गया है, जहां यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ रहती है। इस स्काईवॉक को श्री माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर के उस 300 मीटर ट्रैक पर बनाया गया है, जहां माता के दर्शन के लिए आने और जाने वाले यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।

     

     

    इससे पहले जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित वैष्णो देवी तीर्थ स्थल पर जम्मू संभाग के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक  आनंद जैन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रतिष्ठित मंदिर की निर्धारित यात्रा से एक दिन पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार सुबह श्रीनगर पहुंचीं और वह अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में आज वीरवार को मंदिर गई और पुनर्निर्मित पार्वती भवन और स्काईवॉक का उद्घाटन किया।

     

     

    स्काईवॉक पर काम पिछले साल अगस्त में शुरू हुआ था। यह भवन क्षेत्र के पास आने वाले और जाने वाले तीर्थयात्रियों की कतार अलग करने में मदद करेगा। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि आईजीपी, जम्मू ने वीवीआईपी यात्रा और आगामी नवरात्र पर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं और भवन और कटरा में थानों का दौरा किया। प्रवक्ता ने कहा कि इन बैठकों के दौरान, जैन ने यात्रा के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्क बरतने पर जोर दिया और सभी अधिकारियों और जवानों से आगामी नवरात्र त्योहार को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने किए आदि कैलाश पर्वत के दर्शन, पिथौरागढ़ में करेंगे जनसभा को संबोधित
    Next Article बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन में अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    Related Posts

    मंसूरचक में बलान नदी के सभी घाटों पर गंदगी और किचड़ से छठ व्रतियों में अर्घ्य देने में होगी परेशानी

    November 11, 2026

    प्रवासी लोगों के आगमन को लेकर जिला पदाधिकारी ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड का किया निरीक्षण

    November 11, 2026

    बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंसूरचक में बलान नदी के सभी घाटों पर गंदगी और किचड़ से छठ व्रतियों में अर्घ्य देने में होगी परेशानी

    प्रवासी लोगों के आगमन को लेकर जिला पदाधिकारी ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड का किया निरीक्षण

    बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    वीर सपूत शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि की पुण्यतिथि को लेकर विशेष तैयारी

    अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी एवं तलाशी अभियान

    अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी एवं तलाशी अभियान

    त्योहारी सीजन में भी हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी की लेटलतीफी बरकरार

    गौ माता सोने की खदान है- सुमित खंडेलवाल

    छठ घाटों की व्यवस्था का झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने लिया जायजा, जनसुविधाओं को लेकर उपायुक्त से करेगा मुलाकात

    छठ महापर्व को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, घाटों की सफाई और जाम की समस्या पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.