जिला प्रशासन और सरकार को बदनाम करने की नियत से भू-माफियाओं ने गोलमुरी थाना अंतर्गत नीलडीह में जिस भूखंड पर अवैध निर्माण किया जा रहा था जिला प्रशासन टाटा स्टील और गोलमुरी पुलिस की सक्रियता से उसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिला प्रशासन ने भू-माफियाओं के अतिक्रमित भूखंड पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया. इसके बाद क्षेत्र की जनता और स्थानीय फ्लैट निवासियों के मन में एक राहत दिखी ,तो दूसरी तरफ दबे जुबान से सब गोलमुरी थाना और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते दिखे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोलमुरी पुलिस भू-माफियाओं की लिस्ट तैयार कर जिला प्रशासन को जल्द सौपेगी. लिस्ट बनाने का कार्य जारी भ-माफियाओं में हड़कंप.