Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार नोडल पदाधिकारियों ने पंचायत/ वार्ड का भ्रमण कर विकास कार्यों के क्रियान्वयन का लिया जायजा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार नोडल पदाधिकारियों ने पंचायत/ वार्ड का भ्रमण कर विकास कार्यों के क्रियान्वयन का लिया जायजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार नोडल पदाधिकारियों ने पंचायत/ वार्ड का भ्रमण कर विकास कार्यों के क्रियान्वयन का लिया जायजा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पंचायत एवं ग्राम स्तर पर सरकार की संस्थाएं एवं उनके माध्यम से लोगों को दी जा रही बुनियादी सेवायें, सुविधाएं तथा कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किस तरीके से धरातल पर हो रहा है, इसकी वस्तुस्थिति जानने के लिए सभी प्रखडों व नगर निकायों के नोडल पदाधिकारी पंचायत व वार्डों में पहुंचे । इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान द्वारा जमशेदपुर सदर के पलाशबनी पंचायत, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने बोड़ाम का बोंटा पंचायत, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद ने पटमदा के दिघी पंचायत, एसडीएम घाटशिला ने चाकुलिया प्रखंड में चंदनपुर, एलआरडीसी धालभूम श्री गौतम कुमार ने पोटका के रसुनचोपा, एसओआर श्री राहुल आनंद ने धालभूमगढ़ का रावताड़ा, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री सुदीप्त राज ने मुसाबनी का धोबनी, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री अमन कुमार ने गुड़ाबांदा का गुड़ाबांदा पंचायत, व अन्य संबंधित नोडल ने घाटशिला का पावड़ा पंचायत, डुमरिया में धोलबेड़ा, बहरागोड़ा का माटिहाना, जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद में क्रियान्वित योजनाओं का जायजा लिया ।

    क्षेत्र भ्रमण के दौरान पंचायत भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, मनरेगा की योजनायें, पीडीएस दुकान के माध्यम से राशन वितरण की स्थिति आदि की जांच किया गया । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा नोडल पदाधिकारियों को प्रखंड व नगर निकाय के सभी पदाधिकारी और कर्मी की जवाबदेही तय करते हुए निरीक्षण के दौरान दिये गये आदेश का शत प्रतिशत अनुपालन कराने तथा अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने पंचायत निरीक्षण को लेकर कहा कि यह अभ्यास सरकार की सेवाओं, सुविधाओं से किस तरह आम लोग लाभान्वित हो रहे हैं, इसे जानने एवं त्रुटियों, खामियों को दूर करने का प्रयास है. आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय की जांच हो या पीडीएस दुकान, स्वास्थ्य केंद्रों की निगरानी, इन सभी संस्थाओं से आम लोग सीधे जुड़े होते हैं तथा इससे लाभान्वित होते हैं ।

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम लोगों की समस्यायें
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोयले की संकट से जूझ रहा दीपका खदान,खदान बंद होने के कगार पर
    Next Article जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक, कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं का दी गई जानकारी

    Related Posts

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    August 28, 2026

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    August 28, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    August 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    आनन्द मार्ग ने धूमधाम से मनाया प्रथम दीक्षा दिवस l

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.