सिंडिकेट कॉलोनी में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सिंडिकेट कॉलोनी 4th और 5th फेस के प्रांगण में आज चतुर्थ वर्षीय दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कॉलोनी के प्रमुख सदस्य जगदीश राव, मंतोष, सरोज, सुधाकर, बिनोद, मनोज, धनंजय, रणजीत, निर्मल, नीलाद्री, रमेश, प्रणव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।
महिलाओं में सावित्री, सौजान्या, बेबी, किरण, लता, तनुश्री, रीता, पूनम, निशा, नीता, रेखा, लाली, स्वर्णाली, रेनू, मुक्ता, कुमुदिनी, आशा, प्रियंका समेत कई अन्य ने भूमि पूजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पूरे कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा एवं भक्ति से परिपूर्ण रहा।

