भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब भारत ने मिलकर सरस्वती पूजा के भोग हेतु दिया राशन सामग्री
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर 25 जनवरी भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए, बाराद्वारी स्थित शनि मंदिर परिसर में आयोजित सरस्वती पूजा पंडाल के भोग हेतु राशन सामग्री दिया।
इस पुनीत कार्य की जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष सह लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। संस्था के सदस्यों ने बाराद्वारी स्थित शनि मंदिर परिसर में आयोजित सरस्वती पूजा पंडाल में पहुंचकर सरस्वती पूजा के भोग हेतु राशन सामग्री दिया। पूजा समिति को सौंपी गई सामग्री में मुख्य रूप से गुड़, आटा, चावल, तेल, नमक, दाल और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। संस्था सदैव धार्मिक और सामाजिक स्थलों पर सहयोग प्रदान करती रहती है। उन्होंने कहा कि सेवा और भक्तों के लिए भोग की व्यवस्था में सहयोग करना संस्था के लिए सौभाग्य की बात है।
इस अवसर पर भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के राजेश सिंह, ज्योति सिंह, लखविन्दर सिंह, मनिन्दर सिंह अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

