Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भक्ति मेरा धर्म हैं तो लोगों की जान की हिफाजत करना मेरा राजधर्म: बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    भक्ति मेरा धर्म हैं तो लोगों की जान की हिफाजत करना मेरा राजधर्म: बन्ना गुप्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भक्ति मेरा धर्म हैं तो लोगों की जान की हिफाजत करना मेरा राजधर्म: बन्ना गुप्ता

    जब जब इंसानियत और धर्म की रक्षा की बात आएगी बन्ना गुप्ता सबसे पहले खड़ा होगा: बन्ना गुप्ता

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी पूरे नवरात्र में गौ माता की सेवा करते हुए उन्हें भोजन कराते थे, आज नवरात्रि के दिन भी उन्होंने गौमाता की सेवा की और उन्हें रोटी के साथ मिष्ठान भोजन कराया, गौ माता की सेवा के बाद उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के कुछ पूजा पंडालों में प्रशासनिक हस्तक्षेप की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया हूँ कि कोरोना प्रोटोकॉल के साथ लोगो की आस्था और धार्मिक अनुष्ठान विधि विधान के साथ संपन्न हो और श्रद्धालुओं की भावना आहत न हो इसका ख्याल भी रखा जाये।

    उन्होंने याद करते हुए कहा कि कोरोना काल में जब सब अपने घरों में बंद थे तो यही प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाला था और अपनी जान पर खेल कर जमशेदपुरवासियों की जान की रक्षा की थी, जिले के उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व में कोविड काल में सराहनीय कार्य हुआ है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता हैं।

    उन्होंने बताया कि जब लोग मर रहे थे, बेड की कमी थी, ऑक्सीजन की कमी थी तो राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने आगे बढ़कर मानवता की रक्षा की थी, कई मृतकों का अंतिम संस्कार राज्य सरकार के अधिकारियों ने पूरे धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न कराया हैं जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि शहर के कुछ पंडालों में जो विवाद हुआ हैं उसके लिए मैं क्षमा मांगता हूँ, अधिकारियों को विशेष हिदायत दी है कि धार्मिक भावनाओं का खयाल रखें और पूजा समितियों से भी अनुरोध है कि इसे समाप्त कर माँ की श्रद्धा और भक्ति में लीन होकर दशमी को विसर्जन के लिए तैयार हो।

    उन्होंने जमशेदपुर समेत पूरे राज्य की जनता को आश्वस्त कराते हुए कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूँ कि जब भी इंसानियत और धर्म की रक्षा की बात होगी बन्ना गुप्ता सबसे पहले खड़ा रहेगा, सभी को जय माता दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिव्य रत्न” की सुरों की मिठास अब झारखंड के बाद बिहार में भी
    Next Article जिला प्रशासन का सकारात्मक पहल शांतिपूर्वक होगा विसर्जन

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.