Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसी सिख को टिकट न दिए जाने पर भगवान सिंह ने उठाए सवाल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    किसी सिख को टिकट न दिए जाने पर भगवान सिंह ने उठाए सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    किसी सिख को टिकट न दिए जाने पर भगवान सिंह ने उठाए सवाल
    जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम में बड़ी संख्या में सिख वोट होने के बावजूद किसी भी सिख नेता को किसी भी राष्ट्रीय या क्षेत्रीय पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न दिए जाने या टिकट के लिए किसी सिख नेता की चर्चा भी न किये जाने पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवन सिंह ने कड़े शब्दों में सवाल उठाये हैं।

     

    सोमवार को भगवान सिंह ने चुनावों में दौरान सिखों को नजरअंदाज और उन्हें चुनावी टिकट न दिए जाने को लेकर सवाल उठाते हुए बयान जारी कहा कि स्थानीय सिखों की अनदेखी करना गंभीर मुद्दा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सिख केवल लंगर लगाने और सिर्फ सेवा करने वाली ही कौम नहीं है बल्कि बल्कि वे राजनीतिक रूप से भी सक्रिय और सक्षम हैं।

     

    भगवान सिंह ने कहा, सिख नेताओं को पिछले लोकसभा चुनावों में भी नजरअंदाज किया गया था लेकिन राजनीतिक पार्टियों को हर बार सिखों को वैकल्पिक मान लेने की भूल नहीं की जानी चाहिए। भगवान सिंह ने कड़े शब्दों में कहा, यह एक गंभीर मुद्दा है और वे इसे यूँ ही नहीं छोड़ सकते और इस भेदभाव के खिलाफ आवाज उठानी आवश्यक हो गयी है।

     

    सीजीपीसी के अन्य सदस्यों ने भी इस विषय पर अपनी चिंता व्यक्त की है और मांग की है कि राजनीतिक दल समुदाय की जरूरतों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखें। किसी सिख को टिकट न मिलने से, न केवल सिखों का मनोबल प्रभावित होगा, बल्कि इससे समरसता भी भंग हो सकती है। इस मामले पर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त गोड्डा की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक हुई संपन्न
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी एवं सहायक प्रभारी पदाधिकारी के साथ हुई बैठक, कोषांगों की कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.