Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी एवं सहायक प्रभारी पदाधिकारी के साथ हुई बैठक, कोषांगों की कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी एवं सहायक प्रभारी पदाधिकारी के साथ हुई बैठक, कोषांगों की कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी एवं सहायक प्रभारी पदाधिकारी के साथ हुई बैठक, कोषांगों की कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    निर्वाचन कार्य में प्रत्येक कोषांग की भूमिका महत्वपूर्ण, निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार करें कार्यों का निष्पादन… जिला निर्वाचन पदाधिकारी

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 को लेकर सभी कोषांगों के वरीय, प्रभारी एवं सहायक प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत की गई । जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 08 अक्टूबर की शाम तक सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपने कोषांग की बैठक कर निर्वाचन की तैयारियों एवं कोषांगों की कार्ययोजना से संबंधी अधतन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे । पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान समेत अन्य सभी संबंधित कोषांगों के पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

     

     

    बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा क्रमवार निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, ईवीएम कोषांग, स्वीप कोषांग, सामग्री कोषांग, व्यय लेखा कोषांग, मतपत्र कोषांग, वाहन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सूचना एवं तकनीकी कोषांग, एमसीसी कोषांग, मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग, कंट्रोल रूम, प्रेक्षक कोषांग, पीडब्लूडी कोषांग के कार्ययोजना की जानकारी ली गई साथ ही क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य की सुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाये रखने के लिए जरूरी है कि प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों को अच्छी तरह से समझ लें। उन्होंने सभी कोषांगों को निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप तैयार कार्ययोजना एवं उसके सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के संदर्भ में निर्देशित किया। कहा कि निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकारी की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

     

     

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि स्वीप कोषांग व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करे ताकि एक-एक मतदाता को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक किया जा सके । कार्मिक कोषांग को त्रुटिरहित शुद्ध सूची तैयार करने, प्रशिक्षण कोषांग को अंतिम रूप से प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार कर कर्मियों को समय पर प्रशिक्षण देने, ईवीएम कोषांग को प्रशिक्षण कार्य के लिए उपयोग होने वाले ईवीएम का आकलन कर उपलब्ध कराने, विधानसभावार तैयार किये जाने वाले डिस्पैच सेंटर पर निर्धारित एसओपी के अनुरूप सभी व्यवस्था किए जाने, निर्वाचन के दिन बूथ पर प्रयुक्त होने वाली सभी सामग्रियों की वास्तविक संख्या के आधार पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने,

     

     

    वाहन कोषांग को वाहनों की आवश्यकता के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित कराने, सोशल मीडिया पर गहन निगरानी रखे जाने समेत निर्वाचन कार्य के संफल संपादन को लेकर अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया । बैठक में उप नगर आयुक्त जेएनएसी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एलआरडीसी, जिला सहकारिता पदाधिकारी समेत सभी संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसी सिख को टिकट न दिए जाने पर भगवान सिंह ने उठाए सवाल
    Next Article भाजपा की पंचप्रण की घोषणा ऐतिहासिक- काली शर्मा

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.