Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुनिया की सबसे सुरक्षित कार भी नहीं बचा सकी CEO की जान, 6 लोगों की मौत के बाद उठे सवाल
    Breaking News Headlines

    दुनिया की सबसे सुरक्षित कार भी नहीं बचा सकी CEO की जान, 6 लोगों की मौत के बाद उठे सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2024Updated:December 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेंगलुरु. बेंगलुरु में  हुए एक खौफनाक सड़क हादसे में एक सीईओ समेत छह लोगों की मौत हो गई. इस हादसे ने भारत में सड़क पर सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हादसे में मारे गए लोग Volvo XC90 में सवार थे. Volvo कार को दुनिया में सबसे सुरक्षित माना जाता है. इसके बाद भी इसमें सवार छह लोग मारे गए. ऐसे में कहा जा रहा है कि जब तक सड़क को सुरक्षित नहीं बनाया जाए, सुरक्षित कारें भी लोगों की जान नहीं बचा सकतीं.

     

     

    हादसा नेलमंगला-तुमकुर हाईवे पर हुआ था. वोल्वो एक्ससी90 को एक कंटेनर ट्रक ने कुचल दिया था. ट्रक डिवाइडर जंप कर आया था. हादसे में कार में सवार चंद्रम येगापगोल (48), उनकी पत्नी गौराबाई (42), उनके बेटे ज्ञान (16), बेटी दीक्षा (12) भाभी विजयलक्ष्मी (36) और विजयलक्ष्मी की बेटी आर्या (6) की मौत हो गई थी. चंद्रम येगापागोल बेंगलुरु स्थित ऑटोमोटिव सॉल्यूशंस फर्म आईएएसटी सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के प्रबंध निदेशक और सीईओ थे. उन्होंने दो महीने पहले ही यह कार खरीदी थी. पुलिस के अनुसार चंद्रम येगापागोल सुरक्षित तरीके से कार ड्राइव कर रहे थे. उनकी कोई गलती नहीं थी.

     

    ड्राइवर ने कहा-दूसरी कार को बचाने में हुआ हादसा

    हादसे में कंटेनर ट्रक का ड्राइवर आरिफ घायल हुए है. उसने मीडिया से कहा, मेरे सामने एक कार ने अचानक ब्रेक मारा. उससे होने वाली टक्कर को रोकने के लिए मैंने ब्रेक मारा, लेकिन ट्रक आगे बढ़ता रहा. कार को बचाने के लिए मैंने दाईं ओर मोड़ा, जिससे ट्रक डिवाइडर से कूद गया. इसके बाद ट्रक ने दूध के ट्रक को टक्कर मारी और उसके पीछे मौजूद वोल्वो को कुचल दिया. मुझे नहीं पता कि हादसे में छह लोग मारे गए हैं.

    बता दें कि ट्रक पर एल्युमीनियम लोड था. भारी वाहनों को उनके वजन के कारण तुरंत रोकना मुश्किल होता है. इससे घबराहट में ब्रेक लगाना जोखिम भरा हो जाता है. ड्राइवर आरिफ पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और मौत का मामला दर्ज किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी CBCI के क्रिसमस समारोह में हुए शामिल कहा : विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत
    Next Article आनंद मार्ग ने पूर्णिमा नेत्रालय में 8 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण करवाया गया

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.