Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहरागोड़ा बना किरासन तेल के तस्करों का अड्डा, राजनीतिक संरक्षण में चल रहा है कालाबाजारी और तस्करी का धंधा—कुणाल षाडंगी
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    बहरागोड़ा बना किरासन तेल के तस्करों का अड्डा, राजनीतिक संरक्षण में चल रहा है कालाबाजारी और तस्करी का धंधा—कुणाल षाडंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 26, 2021Updated:June 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहरागोड़ा बना किरासन तेल के तस्करों का अड्डा, राजनीतिक संरक्षण में चल रहा है कालाबाजारी और तस्करी का धंधा—कुणाल षाडंगी

    —– ट्वीटर पर किरासन तेल की तस्करी के वायरल वीडियो देखकर भड़के कुणाल,ट्वीट कर प्रशासन से व्यापक कार्रवाई की मांग की, कहा-
    जमीन खोदकर भी प्रशासन निकाले अवैध भंडारण—-

    पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में एन एच पर लाईन होटल में किरासन तेल की तस्करी और व्यापक कालाबाजारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो को प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने गंभीरता से लेते हुए ट्वीट कर जिला प्रशासन से इस पर अविलंब कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने इतने बड़े पैमाने पर किरासन तेल के अवैध भंडारण पर सवाल उठाते हुए तत्काल उस लाईन होटल को सील कर संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।कुणाल षाडंगी ने कहा है कि पिछले कुछ समय से लोग सूचना दे रहे थे कि कुछ लोगों का गिरोह अवैध तरीके से किरासन तेल की कटिंग करके उसका अवैध व्यापक भंडारण करता है।इनलोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।वायरल वीडियो में किसी गौरी महतो का नाम लिया जा रहा है जिसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर किन नेताओं के संरक्षण में इतनी व्यापक तस्करी हो रही है।

    कुणाल षाडंगी ने कहा कि कई लोगों ने बताया कि विभिन्न फैक्ट्रियों या अन्य जगहों को ट्रेन या ट्रांसपोर्ट के अन्य माध्यमों से किरासन तेल भेजने के रास्ते में ही गिरोह के लोग कटिंग करके उसे इसी तरह लाईन होटलों में भंडारण करते हैं।कुछ लोगों ने ये भी बताया है कि गिरोह ने ज़मीनें खोदकर उसके भीतर बड़ी बड़ी टंकियां बना रखीं हैं।कुणाल षाडंगी की ट्वीट पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है, वहीं कुणाल ने प्रशासन से मांग की है कि महज खानापूर्ति करने की बजाए इस मामले का पूरा पटाक्षेप होना चाहिए चाहे उसके लिए प्रशासन को ज़मीन खोदनी पड़े या किसी बड़े राजनेता पर कार्रवाई करनी पड़े।कुणाल षाडंगी ने कहा कि जिस तरह की सूचनाएं लोगों से मिल रही है वह अगर सच है तो वायरल वीडियो में किरासन तेल के अवैध भंडारण वाली जितनी टंकियां या गैलन बाहर बड़े पैमाने पर दिख रहे उससे कहीं ज्यादा ज़मीन के भीतर छुपाए गए हैं।पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने इस पूरे प्रकरण को न सिर्फ आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन बताया है बल्कि लोगों की जान के खतरे के प्रति आगाह करते हुए प्रशासन से कड़ा रूख अपनाने की अपील की है।उन्होंने पूछा है कि किरासन तेल के इस व्यापक अवैध भंडारण में अगर किसी कारण आग लग जाए तो उसका जिम्मेवार कौन होगा??कुणाल ने याद दिलाया कि कैसे कुछ साल पहले बहरागोड़ा में कुछ घरों के भीतर अवैध पटाखा भंडारण में आग लग गई थी जिससे काफी नुकसान हुआ था।कुणाल षाड़ंगी ने स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि कैसे उनकी नाक के नीचे व्यापक तौर पर किरासन तेल की तस्करी हो रही है और उनको खबर नहीं।आम लोग वीडियो बनाकर डाल रहे लेकिन प्रशासन को खबर नहीं, ऐसा कैसे हो सकता है?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखड़ंगाझार के जरूरतमंद परिवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सौंपा तिरपाल
    Next Article विधायक सरयू राय का एक और धमाका कहा रघुवर चोरी भी करते हैं और सीनाजोरी भी करते हैं

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.