मंसूरचक थाना में विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
,बेगूसराय ।थाना क्षेत्र के समसा मठ टोला निवासी विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला में काफी मसक्त के बाद वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार थाना में दो पर प्राथमिकी दर्ज।
पीड़िता के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी में पिता और पुत्र
को आरोपित किया गया है। पीड़िता ने बताया कि 27जून को सुबह करीब तीन बजे घर निकट स्थित शौचालय में शौच के लिये घर से निकले कि पूर्व से घात लगाये पड़ोसी युवक जबरन हाथ पकड़ कर खींच पटक कर जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा इस दौड़ान पीड़ीता जोर-जोर से हल्ला करने लगी। हल्ला सुनकर पीड़िता के पति पप्पू राय घर से बाहर आकर पत्नी को बचाने के क्रम में आरोपी मणिकांत कुमार राय का पहचान हो गया और दोनों में मारपीट हथमपाई भी होने के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के पति पप्पु राय घटना कि शिकायत आरोपी के पिता राजकुमार राय को करने गया तो पिता पुत्र दोनों मिलकर उसकी जमकर पिटाई करने लगे लेकिन ग्रामीणों के बीच बिचाव के बाद उसे इलाज के लिये मंसूरचक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया गया। उसके बाद ग्रामीणों के पहल पर पंचायत का प्रयास किया गया लेकिन सफल नहीं होने पर काफी मसक्त के बाद मामला दर्ज हो सका। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने बयान पर मामला दर्ज कर दो को नामजद कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

