हरिचक गांव से गुप्त सूचना पर भारी मात्रा मे विदेशी शराब बरामद
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय ।थाना क्षेत्र के हरिचक गाँव से भारी मात्रा में भगवानपुर पुलिस ने विदेशी शराब किया बरामद, इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर देर रात्री हारिचक गाँव निवासी चिन्टू कुमार पिता राजेश महतो के घर के सामने गली में चदरा से ढका प्लास्टिक के दो बोरे मे रखा डेनिस कंपनी के 180 एम एल के 120 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है, वही शराब व्यवसायी फरार हो गया, वही थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने थाना कांड संख्या-149/21दर्ज कर हरिचक निवासी चिन्टू कुमार पिता राजेश महतो को अभ्युक्त बनाया गया है, लगतार भगवानपुर पुलिस द्वारा सघन छापेमारी किये जाने से अवैध शराब कारोबारी में हड़कम्प मचा हुआ है।

