करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय : भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव में एक 22 वर्षीय युवक को करंट लग जाने से घटना स्थल पर ही मौत होगई ,इस सम्बंध में मृतक के पिता सुनील सिंह ने बताया कि मेरा 22 वर्षीय लड़का यशवंत कुमार बुधवार को किरीब 12 बजे रात्रि में पेसाव करने निकला था कि घर के सामने ही बजली के टांसफार्मर के नजदीक पेसाव करने लगा ।इसी क्रम में टांसफार्मर के अर्थिग में विद्युत प्रवाहित तार में सट गया जिससे करंट लग गया और मौके पर मौत होगई ।घटना की सूचना मिलते ही थाना के एस आई आमोद कुमार , थाना मैनेजर विजय कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्मार्ट के लिए सदर अस्पताल भेज दिया । विदित हो कि यशवंत आर्मी फोर्स के बहाली में सलैक्ट हो गयाV था कोरोना काल होने के कारण ट्रेनिग में नही जा सका । यशवंत दो भाई था जिसमें यशवंत बड़ा भाई था । इस घटना से परिजनों सहित ग्रामीणों में शोक की लहर दौर गई ।

