Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनएच पर खड़े ट्रक से लाखों रूपए का माल चोरी, एफआईआर को भटकता पीड़ित
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से बिहार

    एनएच पर खड़े ट्रक से लाखों रूपए का माल चोरी, एफआईआर को भटकता पीड़ित

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एनएच पर खड़े ट्रक से लाखों रूपए का माल चोरी, एफआईआर को भटकता पीड़ित

    बछवाड़ा, बेगूसराय:-

    एनएच 28 से होकर यात्रा करने वाले व्यवसायियों व आम यात्रियों को अपराधियों व चोर लुटेरों के सक्रिय गिरोहों का शिकार होना पड़ता है। बताते चलें कि मुजफ्फरपुर के शाहपुर तुर्की निवासी ट्रक चालक राजीव कुमार राय हल्दिया बंगाल से पच्चीस लाख चौरासी हजार रुपए का फर्चुन सोया आॅयल अपने ट्रक पर लोड कर मुजफ्फरपुर के लिए चला था। इसी क्रम में शनिवार की देर रात चिरंजीवीपुर स्थित जय माता दी लाइन होटल पर रूक कर खाना खाया और वापस गाड़ी में आकर सो गया। अहले सुबह जब उक्त चालक उठा तो पीछे से तिरपाल का रस्सा कटा देखा हक्का-बक्का रह गया। ट्रक पर चढ़ कर देखा तो तीन सौ फर्चुन सोया आॅयल का पैकेट गायब था। तत्पश्चात चालक नें इसकी सूचना लाइन होटल के संचालकों को दिया। चालक ने बताया कि लाखों रुपए का माल चोरी होने की सुचना पर होटल के स्टाफ नें मोबाइल पर किसी से बात करने के बाद बताया कि थाने को सुचना दे दी गई है। साथ लगभग तीन चार घंटे तक आसपास के जंगल व खेत खलिहानों में चोरी हुए माल को खोजने का प्रयास किया गया। इधर चार घंटे गुजरने के बाद भी घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद चालक नें बछवाड़ा थाना पहुंच कर पुलिस को सारी आपबीती सुनाई। तत्पश्चात प्रभारी थानाध्यक्ष शशीभुषण कुमार नें शिकायत दर्ज नहीं की और उक्त चालक को डांट फटकार कर भगा दिया। अब एक अदद एफ आई आर के लिए उक्त चालक विगत तीन दिनों से थाने का चक्कर लगा रहा है। मगर बछवाड़ा पुलिस के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। चालक अपने गांव के सरपंच सरोज आलम, पैक्स अध्यक्ष अरूण कुमार सहित अपने परिजनों के साथ घटनास्थल पर कैंप किए हुए है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article स्वदेशी जागरण मंच द्वारा माइक्रो फायनेंस के तहत शहर की पचास महिलाओं के बीच ॠणवितरण
    Next Article डॉ अजय कुमार अपराध के बाद अब कोरोना के खिलाफ लड़ाई के साथ ताली – थाली बजाते हुए मन की बात का किया विरोध

    Related Posts

    सांसद विधुत वरण महतो के नेतृत्व में हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण एस पी से मिले भाजपाई

    August 24, 2026

    सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर

    August 24, 2026

    सावन की अंतिम सोमवारी पर लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में महाअभिषेक

    August 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सांसद विधुत वरण महतो के नेतृत्व में हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण एस पी से मिले भाजपाई

    सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर

    सावन की अंतिम सोमवारी पर लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में महाअभिषेक

    बागबेड़ा में आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया चिंताहरण महादेव का जलाभिषेक

    26 अगस्त को निकलेगा 18वां मुत्तहिदा जुलूस-ए-मोहम्मदी

    जमशेदपुर में 59 किलो गांजा बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार

    छात्रा मामले में अर्जुन मुंडा का सरकार पर हमला, बोले- लाठीचार्ज और कार्रवाई से झारखंड को किया जा रहा लहूलुहान

    यूजीसी के विरोध में स्वर्ण समाज का प्रदर्शन, ‘UGC रोलबैक’ के नारों से गूंजा नया मोड़

    एकाग्रचित्तता का बेहतरीन माध्यम है तीरंदाजी : अर्जुन मुंडा

    बागबेड़ा पुलिस ने ज्वेलरी दुकान चोरी कांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.