Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेड़ से टकरा कर बीस फीट गढ्ढे में जा गिरा अनियंत्रित बाईक सवार,एक की घटनास्थल पर मौत,मोबाइल ईयर फोन लगाकर चला रहा था बाईक
    Breaking News बिहार

    पेड़ से टकरा कर बीस फीट गढ्ढे में जा गिरा अनियंत्रित बाईक सवार,एक की घटनास्थल पर मौत,मोबाइल ईयर फोन लगाकर चला रहा था बाईक

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय :-छौड़ाही ओपी थाना क्षेत्र के अम्बेडकर चौक छौड़ाही बखड्डा नारायणपीपड़ गुआवाड़ी नवनिर्मित ग्रामीण पथ में गुरूवार को तेज रफ्तार के साथ फर्राटे भर तीन बाईक सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।दुर्घटना में जहाँ एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे लोगों ने इलाज के लिये बेगूसराय के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है।जहाँ घायलों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है।घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार नारायणपीपड़ गांव के तीन युवक बाईक पर सवार होकर गाँव से गुआवाड़ी की ओर चला ही था कि इसी बीच गुआबाड़ी से पहले तीखे  बलुआहा मोड़ के निकट बाईक अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में बाईक एक पेड़ से जा टकरायी और बीस फीट गढ्ढे में में जा गिरा।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खेत में आसपास काम कर रहे कुछ मजदूर और किसान जबतक दौड़कर घटनास्थल पर पहुँचे तबतक एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही गयी,जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।बाईक दुर्घटना में नारायणपीपड़ गाँव निवासी गोविंद सहनी के 19 वर्षीय पुत्र शयाम कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।वहीं बाईक पर सवार उसी गाँव के जयजय राम सहनी का 18 वर्षीय पुत्र रामध्यान सहनी तथा दिलीप सहनी का 18 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुये बताया कि मृतक युवक कान में मोबाईल से ईयर फोन को लगा रखा था।बताया जाता है कि ईयर फोन लगाये रहने के कारण बाईक के स्पीड का आईडिया बाईक सवार युवकों को नहीं था।लिहाजा अप्रत्याशित स्पीड में बाईक चले रहे युवक उक्त तीखे मोड़ पर स्पीड धीरे नहीं कर सका,और संतुलन बिगड़ने के साथ ही बाईक सड़क के किनारे सीधे पेड़ से टकराकर बीस फीट गढ्ढे में चला गया।घटना की सुचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सभी का रो-रो कर बुरा हाल था।बताया जाता है कि दुर्घटना में मौत के शिकार हुये शयाम की माता का 20 अप्रैल 2021 को निधन हो गया था।जिसका दाह संस्कार बुधवार को किया गया था।कुदरत का करिश्मा देखिये जब गुरूवार को हुयी बाईक दुर्घटना में युवक दुनियां से चल बसा।घटना की सुचाना मिलते ही थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया,और पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article8 वर्षीय बाल के साथ अप्राकृतिक यौनाचार जख्मी बच्चे को पीएचसी ने किया बेगूसराय रेफर 
    Next Article बाबा बैद्यनाथ प्रांगण में श्रद्धालुओं का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित:- उपायुक्त देवघर

    Related Posts

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    June 26, 2026

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    June 26, 2026

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.