Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बच्चों की बस सेवा पर कब जागेगा शहर का नेतृत्व?
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय शिक्षा संपादकीय

    बच्चों की बस सेवा पर कब जागेगा शहर का नेतृत्व?

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बच्चों की बस सेवा पर कब जागेगा शहर का नेतृत्व?

    अमन शांडिल्य
    जमशेदपुर में छोटी-बड़ी सैकड़ों स्कूल-कॉलेज हैं और रोज हजारों बच्चे अपने घरों से शिक्षण संस्थानों तक आते-जाते हैं। इसके बावजूद शहर में बच्चों के लिए व्यवस्थित सरकारी स्कूल बस सेवा का नहीं होना एक ऐसा सवाल है, जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। निजी स्कूलों अथवा एजेंसियों की बसें अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था आखिर क्यों नहीं विकसित हो सकी, यह सवाल जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से पूछा जाना चाहिए। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त की यह टिप्पणी कि उन्हें यह देखकर आश्चर्य होता है कि जमशेदपुर जैसा शहर ऐसा है, जहां स्कूल बसें नहीं चलतीं, इस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। यदि जिला प्रशासन भी इस आवश्यकता को महसूस कर रहा है तो फिर अब तक इस दिशा में ठोस पहल क्यों नहीं हुई?
    विडंबना देखिए कि इसी जमशेदपुर ने राज्य और देश को मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और कई प्रभावशाली जनप्रतिनिधि दिए हैं। सरकारें बदलीं, राजनीतिक समीकरण बदले, विकास के बड़े-बड़े दावे हुए, लेकिन बच्चों के सुरक्षित और सुलभ परिवहन जैसी बुनियादी जरूरत आज भी सवाल बनी हुई है। सवाल केवल नेताओं से नहीं, राज्य सरकार, जिला प्रशासन और शहर के औद्योगिक प्रबंधन से भी है। जमशेदपुर के विकास में टाटा स्टील की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इसलिए सार्वजनिक परिवहन जैसी नागरिक सुविधा के लिए सरकार और टाटा स्टील प्रशासन के बीच समन्वित पहल क्यों नहीं हो सकती?
    यह मामला किसी दल के पक्ष या विपक्ष का नहीं, शहर के बच्चों और अभिभावकों की रोजमर्रा की जरूरत का है। जनप्रतिनिधियों को अब केवल बयान देने के बजाय प्रशासन और टाटा स्टील प्रबंधन के साथ बैठकर ठोस कार्ययोजना बनानी चाहिए। शहर के प्रबुद्ध नागरिक भी इस मुद्दे पर सामूहिक पहल कर सकते हैं। आखिर बच्चों की सुरक्षा और सुविधा राजनीति से ऊपर होनी चाहिए। सवाल सीधा है जब जमशेदपुर में इतने बड़े स्तर पर शिक्षा व्यवस्था मौजूद है, तो बच्चों के लिए सार्वजनिक बस सेवा क्यों नहीं? जनप्रतिनिधि बताएं, सरकारी स्कूल बस सेवा शुरू कराने के लिए उनकी पहल कब दिखाई देगी?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईडीटीआर में स्वच्छता अभियान के साथ पौधारोपण
    Next Article पाकिस्तान के बेतूके सवालः भारत केे सटीक जबाव

    Related Posts

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    October 13, 2026

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    October 13, 2026

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Beef Free Spin Multipliers: Wann sie gelten

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    हेमंत सोरेन से मिले मंत्री, सांसद-विधायक, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    परसुडीह APMC में सरकारी दुकानों-गोदामों के आवंटन पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग

    वनकाम झारखण्ड की मासिक गोष्ठी सम्पन्न

    नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वालों की अब खैर नहीं,चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की देखी गई बड़ी कार्रवाई!

    काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, शांति और सद्भाव का दिया संदेश

    नवरात्र में शहर की शांति भंग न करे भाजपा, लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करे : नलिनी सिन्हा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.