Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफ्रीकी देश सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में बंदूकधारियों ने की 9 चीनी नागरिकों की हत्या
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अफ्रीकी देश सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में बंदूकधारियों ने की 9 चीनी नागरिकों की हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बांगुई. अफ्रीकी देश सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में सोने की खदान में खनन कर रही चीनी कंपनी के कर्मचारियों पर अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 9 चीनी नागरिकों की मौत हो गई. इस गोलीबारी की इस घटना में दो अन्य घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसारी ये सभी नागरिक चिम्बोलो सोने की खदान में काम रहे थे, इस दौरान कुछ बंदूकधारियों ने खदान पर धावा बोल दिया. बंदूकधारियों ने सबसे पहले गार्ड को टारगेट किया और उसे बंधक बना लिया. इसके बाद उसने चीनी नागरिकों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. पीडि़तों के शव राजधानी बांगुई लाए गए.

     

    जानकारी के अनुसार इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है. मगर विद्राहियों पर इस हमले का आरोप लगाया जा रहा है. चिम्बोलो में कोलिशन ऑफ पेट्रीअट फॉर चेंज (सीपीसी) काफी एक्टिव है और देश के सैनिकों पर अक्सर हमले करता रहता है. सीपीसी पूर्व राष्ट्रपति फ्रांकोइस बोजीजे से जुड़ा है. बंदूकधारियों ने चिम्बोलो सोने की खदान पर स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 5 बजे हमला किया. कुछ दिन पहले खदान की शुरुआत हुई थी. बंबरी के मेयर एबेल मतिपाटा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सोने की खदान पर हमला सुबह करीब 5 बजे शुरू हुआ. इस दौरान बंदूकधारियों ने गार्ड को बंधक बना लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

     

    बताया जा रहा है कि जिस साइट पर हमला हुआ, उससे पहले बंबरी करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित है. कुछ दिन पहले तीन चीनी नागरिकों को अपहरण कर लिया गया था. चीनी नागरिकों के अपहरण की यह घटना कैमरून की सीमा के पास देश के पश्चिमी हिस्से में हुई थी. कैमरून में तीन चीनी नागरिकों के अपहरण की घटना बाद इंवेस्टर को आश्वस्त करने के लिए राष्ट्रपति फॉस्टिन अर्चांगे तौदेरा ने चीन की यात्रा की थी.

    गौरतलब है कि सोने और हीरे की खदान होने के बावजूद भी सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है. पिछले कुछ सालों में इस संकटग्रस्त देश में विद्रोहियों ने जमकर उत्पात मचाया है. विदेशी कंपनियों द्वारा खनन की खोज को विफल कर दिया है. वहीं अब इस देश में कई चीनी कंपनियां काम कर रही है लेकिन उन्हें सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. तीन साल पहले यानी 2020 में दो चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी. इससे पहले 2018 में तीन चीनी नागरिकों की हत्या कर दी गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस का संक्रमण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए दिशानिर्देश
    Next Article खालिस्तानी समर्थकों ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग कार्यालय में की तोडफ़ोड़, उतारा तिरंगा

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.