Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक चुनाव से पहले बजरंग दल का कांग्रेस के खिलाफ हल्लाबोल, देशभर में आज होगा हनुमान चालीसा पाठ
    Headlines राष्ट्रीय

    कर्नाटक चुनाव से पहले बजरंग दल का कांग्रेस के खिलाफ हल्लाबोल, देशभर में आज होगा हनुमान चालीसा पाठ

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कर्नाटक चुनाव से पहले बजरंग दल का कांग्रेस के खिलाफ हल्लाबोल, देशभर में आज होगा हनुमान चालीसा पाठ
    कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार (10 मई) को मतदान होनी है। इससे पहले आज यानि मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने देशभर में हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और उसकी युवा शाखा बजरंग दल ने कहा कि उन्होंने कर्नाटक विधानसभा के लिए होने वाले मतदान से एक दिन पहले अर्थात 9 मई को पूरे देश में ‘हनुमान चालीसा’ के जाप का फैसला किया है। दोनों संगठनों का अपील की कि पिछले हफ्ते जारी कांग्रेस पार्टी के घोषणा-पत्र में किए गए वादे के प्रतिक्रियास्वरूप आया है।

     

     

    कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में कहा है कि वह जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी ने कहा, ‘‘हम मानते हैं कि कानून और संविधान पवित्र हैं और बजरंग दल, PFI जैसे संगठनों या किसी अन्य द्वारा समुदायों के बीच दुश्मनी या नफरत को बढ़ावा देकर इसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है, भले वह बहुसंख्यक समुदाय हो या अल्पसंख्यक।

     

     

    हम ऐसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने सहित कानून के अनुसार निर्णायक कार्रवाई करेंगे।”विहिप के महासचिव मिलिंद परांदे के अनुसार, ‘‘कांग्रेस और अन्य संगठनों तथा उनके कार्यकर्ताओं को ‘सद्बुद्धि’ प्रदान करने के लिए ‘बजरंग बली’ का आह्वान करने का कार्यक्रम तय किया गया है।” उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘यह बहुत ही अपमानजनक है कि कर्नाटक कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में पार्टी ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है और उसके बाद राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कांग्रेस और कुछ अन्य हिंदू-विरोधी नेताओं ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।”

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अपील- नक्शा विचलन कर बेसमेंट में किसी भी तरह के निर्माण की सूचना प्रशासन को दें, की जाएगी कार्रवाई
    Next Article जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान समर्थित आतंकी साजिश मामले में 15 स्थानों पर NIA ने मारी रेड

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.