Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में मानगो बस स्टैंड में चला जांच अभियान, 37 बसों की हुई जांच
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में मानगो बस स्टैंड में चला जांच अभियान, 37 बसों की हुई जांच

    News DeskBy News DeskNovember 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में मानगो बस स्टैंड में चला जांच अभियान, 37 बसों की हुई जांच

    जांच में 12 बसों के पेपर फेल मिले व 12 बसों में स्पीड गवर्नर नहीं पाया गया

    जिन बसों के पेपर फेल पाए गए उन्हें ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी:दिनेश रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी

    बस मालिकों को कागजात सही कराने के साथ स्पीड गवर्नर लगाने का निर्देश दिया गया: मोटरयान निरीक्षक

    परमिट, टैक्स, फिटनेस तथा बसों में स्पीड गवर्नर लगा है या नहीं इसको लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन द्वारा मानगो बस स्टैंड में जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 37 बसों की जांच की गई। इस दौरान विशेषकर रात्रि के समय में परिचालन होने वाले बसों को निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने को लेकर स्पीड गवर्नर इंस्टॉलेशन की जांच की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जांच में 12 बसों के पेपर फेल पाया गया वहीं 12 बसों में स्पीड गवर्नर नहीं था। उन्होंने कहा कि जिन बसों के पेपर फेल पाए गए हैं उन्हें ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

    जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में व्यापक जागरूकता लाने, बस संचालकों द्वारा यातायात नियमों एवं एमवी एक्ट का अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य यह अभियान चलाया जा रहा। उन्होंने कहा कि तेज गति से वाहन चलाना दुर्घटनाओं को आमंत्रित करता है, रात्रि के समय में गति का निर्धारण और जरूरी हो जाता है ऐसे में सभी बस संचालकों को मानव जीवन की सुरक्षा को देखते हुए बसों के परिचालन का निर्देश दिया गया ताकि बस की यात्रा सुरक्षित रहे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ ईडी कार्यालय से बाहर निकले
    Next Article सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भुपेन्दर सिंह ने किया मंदिर कमेटी का विस्तार, अखिलेश चौधरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.