Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रामीणों के आग्रह पर डाॅ गोस्वामी ने दीघी गाँव की अत्यंत निर्धन एवं असहाय बेटी प्रमिला गढ़मांझी के विवाह में मदद् का भरोसा दिलाया
    Breaking News Headlines झारखंड

    ग्रामीणों के आग्रह पर डाॅ गोस्वामी ने दीघी गाँव की अत्यंत निर्धन एवं असहाय बेटी प्रमिला गढ़मांझी के विवाह में मदद् का भरोसा दिलाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहरागोड़ा के दीघी गाँव पहुँचे डाॅ गोस्वामी

    ग्रामीणों के आग्रह पर डाॅ गोस्वामी ने दीघी गाँव की अत्यंत निर्धन एवं असहाय बेटी प्रमिला गढ़मांझी के विवाह में मदद् का भरोसा दिलाया

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी आज ग्रामीणों के आग्रह पर बहरागोड़ा के दीघी गाँव पहुँचे । गांव के चौपाल में ग्रामीणों की एक बैठक हुई । ग्रामीणों ने डाॅ गोस्वामी को बताया कि प्रमिला गढ़मांझी गाँव की सबसे गरीब तथा असहाय लड़की है । बचपन में ही प्रमिला के पिता का निधन हो गया । 3 वर्ष पूर्व प्रमिला का एकमात्र सहारा मां भी गुजर गई। उसका भाई भी अक्षम है । बचपन में साईकिल से गिर जाने के चलते उसका भाई कुछ कार्य नहीं कर सकता । गाँव के लोगों के घरों में प्रमिला घरेलू काम करती है तथा अपना स्वयं एवं भाई के भोजन की ब्यवस्था करती है । गांव के लोगों तथा प्रमिला के मामा एवं अन्य रिश्तेदारों के प्रयत्नों से गाँव का ही एक युवा पिन्टु नायक से प्रमिला की शादी का विवाह निर्धारित हुआ । पिन्टु नायक खेतिहर मजदूर है । पिन्टु नायक के भी पिता का निधन हो चुका है ।
    डाॅ गोस्वामी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि 5 मार्च को बहरागोड़ा में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में प्रमिला गढ़मांझी का पिन्टु नायक से धूमधाम से विवाह कराया जायेगा ।
    डाॅ गोस्वामी ने कहा कि विगत 5 वर्षों से बहरागोड़ा में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होता रहा है । क्षेत्र के अत्यंत गरीब एवं निर्धन माता -पिता की बेटियों का विवाह वैदिक रीति से सम्पन्न होता है । विभिन्न मंडपों में कन्याओं का विवाह मंत्रोच्चार के साथ पंडित जी सम्पन्न कराते हैं । दुल्हा जीवनपर्यन्त शराब या किसी प्रकार के नशा का सेवन न करने तथा अपनी पत्नी व परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कभी भी मारपीट गाली-गलौज न करने का शपथ लेता है । विवाह में कन्या को आयोजकों की ओर से 4 सेट कपड़े, बर्तन, बिछावन, स्टील आलमीरा, सौन्दर्य सामग्री, 1 सोने का गहना तथा मिठाईयाँ उपहार स्वरूप दी जाती है ।डाॅ गोस्वामी के प्रयास से तबतक 98 गरीब कन्याओं का विवाह सम्पन्न हो चुका है । बहरागोड़ा का सामूहिक विवाह क्षेत्र का प्रतिष्ठित सामाजिक उत्सव बन चुका है । वर्ष भर से ही लोगों विशेषकर गरीब तबके में इस समारोह की उत्सुकता पूर्वक प्रतीक्षा रहती है ।
    दीघी गाँव के बैठक में बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष, एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष महादेव बैठा, भाजपा नेता मुना पाल,ब्रजेश मिश्रा, मिठुन जेना, माधव पाल, दुर्गा पद गिरि, यादव पात्र, सुलेखा बेरा सामाजिक कार्यकर्ता मुना होता, बार्ड मेम्बर निरंजन धावड़िया तथा बड़ी संख्या में गाँव की महिलायें तथा पुरूष उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमशाल जुलूस निकाल दी गई पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि
    Next Article सामाजिक संस्था अस्तित्व द्वारा कोल्हान मजदूर संघ के प्रयास से नेत्र जांच शिविर का आयोजन

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.