Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ झारखंड की धमाकेदार शुरुआत
    Breaking News Headlines खेल झारखंड

    जमशेदपुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ झारखंड की धमाकेदार शुरुआत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ झारखंड की धमाकेदार शुरुआत

    ◆ दो दिवसीय टूर्नामेंट के पहले दिन सिंगल, मिश्रित और डबल्स वर्ग में खेले गये 50 मुकाबले
    ◆ खेल और खिलाड़ियों के मध्य सेतु की भूमिका निभाएगी बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड : दिनेश कुमार

    जमशेदपुर के टेल्को क्लब में शनिवार से दो दिवसीय जमशेदपुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2021 का शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट के साथ ही बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और संवर्धन के निमित्त धमाकेदार शुरुआत की है। टूर्नामेंट में कुल 100 बैडमिंटन खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है जिनके मध्य सिंगल, युगल और मिश्रित वर्ग के मैच खेले जाने है। शनिवार सुबह 9 बजे टेल्को कल्ब स्थित बैडमिंटन कोर्ट में टूर्नामेंट का सादगीपूर्ण तरीके से शुरुआत हुई। टूर्नामेंट के उप रेफ़री रंजीत कुमार सिंह की माताजी के निधन होने पर अंतिम समय में रंगारंग उद्घाटन कार्यक्रम को टाल दिया गया। आयोजक संस्था ने बेहद ही सादगी से टूर्नामेंट की शुरुआत कराने का निर्णय लिया। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ झारखंड के पदार्पण टूर्नामेंट का रोमांच खिलाड़ियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जमशेदपुर ओपन टूर्नामेंट में खेलने के लिए मेजिया (बांकुड़ा), मैथन (धनबाद), सरायकेला, चक्रधरपुर, सिन्नी, राँची से भी कई बैडमिंटन खिलाड़ी पहुंचें है जिन्होंने शनिवार को अपने मुकाबले खेले। पहले दिन कुल 50 मुकाबले खेले गये। रविवार को शेष बचे लीग मुकाबलों के बाद क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल के मुक़ाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट उद्घाटन के मौके पर बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों और हुनर की कमी नहीं बल्कि उन्हें समुचित मंच और अवसर नहीं मिलतें। बाज के तहत हुनरमंद खिलाड़ियों को नियमित अंतराल पर टूर्नामेंट आयोजित कराने की हर मुमकिन कोशिश होगी। कहा कि बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ झारखंड खेल और खिलाड़ियों के मध्य सेतु की भूमिका निभाएगी। टूर्नामेंट के दौरान बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष दिनेश कुमार, सचिव राजीव सेनगुप्ता, संयुक्त सचिव सैय्यद राशिद जफर, उपाध्यक्ष विजय सिंह, कोषाध्यक्ष मोहम्मद राशिद, बिनोद कुमार, विजय किशोर सहित मैच अंपायर दीपक कुमार, रंजन कुमार, मैच रेफ़री आलोक नॉवेल और मैच कंट्रोलर राजू कुमार की उल्लेखनीय भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता भरत सिंह ने केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन
    Next Article पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने लगाई पीएम मोदी के 71 सालों के सफर एवं उपलब्धि की प्रदर्शनी, उत्साहित दिखे कार्यकर्ता

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.