Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने लगाई पीएम मोदी के 71 सालों के सफर एवं उपलब्धि की प्रदर्शनी, उत्साहित दिखे कार्यकर्ता
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने लगाई पीएम मोदी के 71 सालों के सफर एवं उपलब्धि की प्रदर्शनी, उत्साहित दिखे कार्यकर्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने लगाई पीएम मोदी के 71 सालों के सफर एवं उपलब्धि की प्रदर्शनी, उत्साहित दिखे कार्यकर्ता
    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने ‘सेवा समर्पण’ अभियान के तहत अस्पतालों में फल वितरण, स्वच्छता अभियान, महाआरती समेत जनहित के कई सेवा कार्यों को पूर्ण किया गया।  शुक्रवार को इसी कड़ी में साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन को दर्शाती एक भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा एवं महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर वर्तमान स्थिति को दर्शाती हुई प्रदर्शनी में अलग-अलग चित्र के जरिए उनके संघर्षों और राजनीतिक उपलब्धियों को दिखाया गया। प्रदर्शनी में उनके राजनितिक सफर के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल एवं पिछले सात वर्षों में प्रधानमंत्री के रूप में किये गए सेवा व प्रमुख उपलब्धियों का सचित्र वर्णन किया गया है। पीएम के जन्मदिन पर महानगर अंतर्गत सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंदिरों में महाआरती की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का जीवन अभावों एवं संघर्षों में बिता। उनकी मानव सेवा करने के संकल्प ने उन्हें इतना मजबूत बना दिया कि आज वे देश की सभी बड़ी चुनौतियों का सामना कर शालीनता से समाधान कर रहे हैं। श्री दास ने कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐसा कोई नेता नहीं होगा, जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए 12-12 घंटे सीबीआई की जाँच में थाना में बैठकर सहयोग किया। उन्होंने कहा कि पूरी कॉंग्रेस पार्टी समेत विपक्षी दल उन्हें बदनाम करने की निरंतर साजिश की, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी का सामना करते हुए देश के प्रधानसेवक का सफर तय किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है कि अभाव किसी व्यक्ति के दृढ़ निश्चय को कमजोर नहीं कर सकता।
    वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी से भाजपा कार्यकर्ता समेत अमजनों को प्रेरणा मिलेगी।
    वहीं, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के बचपन, युवावस्था और राजनीतिक जीवन की छोटी से झलकियों को दर्शाया गया है। नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित है। गुजरात से लेकर दिल्ली तक के लंबे राजनीतिक सफर में पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस पारदर्शिता व सकारात्मकता के साथ काम किया है। उनपर विपक्ष एक भी आरोप नहीं लगा सकी है। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन महामंत्री राकेश सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन मंत्री पप्पू सिंह ने किया।
    इस अवसर पर रीता मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, कल्याणी शरण, राजेश शुक्ल, मिथिलेश सिंह यादव, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव राय, बिनोद सिंह, मनी मोहन्ती, समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार एवं बिनानंद सिरका उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ झारखंड की धमाकेदार शुरुआत
    Next Article सामाजिक संस्था कोशिश एवं नाम्या स्माईल फाउंडेशन लगाएगी निःशुल्क हृदय जांच शिविर, एग्रिको क्लब हाउस में आयोजित होगा तीनदिवसीय जांच शिविर

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.