Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक संस्था कोशिश एवं नाम्या स्माईल फाउंडेशन लगाएगी निःशुल्क हृदय जांच शिविर, एग्रिको क्लब हाउस में आयोजित होगा तीनदिवसीय जांच शिविर
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    सामाजिक संस्था कोशिश एवं नाम्या स्माईल फाउंडेशन लगाएगी निःशुल्क हृदय जांच शिविर, एग्रिको क्लब हाउस में आयोजित होगा तीनदिवसीय जांच शिविर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सामाजिक संस्था कोशिश एवं नाम्या स्माईल फाउंडेशन लगाएगी निःशुल्क हृदय जांच शिविर, एग्रिको क्लब हाउस में आयोजित होगा तीनदिवसीय जांच शिविर
    जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में फोर्टिस अस्पताल, कोलकाता के सौजन्य से आगामी 23, 24 एवं 25 सितंबर को नि:शुल्क हृदय जांच शिविर लगाया जाएगा। शनिवार को साकची के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था के सदस्यों ने तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर के संदर्भ में जानकारी दी।
    इस अवसर पर संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि आगामी 23, 24 एवं 25 सितंबर को एग्रिको क्लब हाउस में तीनदिवसीय चिकित्सा जाँच शिविर आयोजित की जाएगी। जिनमें देश के प्रतिष्ठित अस्पताल कोलकाता स्थित फोर्टिस अस्पताल के चिकित्सक जरूरतमंदों लोगों की निःशुल्क जांच कर परामर्श देंगे। उन्होंने शहर के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
    वहीं, संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के संरक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि आज हृदय को लेकर सभी जागरूक हैं। शहर में ऐसे शिविर आयोजित होने से अनेकों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि फोर्टिस अस्पताल के अनुभवी डॉ के एम मंदाना एवं डॉ अशीमा भेलोटकर लोगों की जाँच करेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर हार्ट सर्जरी की आवश्यकता बताने पर बीपीएल परिवार के सदस्यों को नि:शुल्क चिकित्सा एवं सर्जरी की व्यवस्था भी की जाएगी।
    वहीं, कोशिश संस्था के सदस्य प्रेम झा ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत के पहले हृदय प्रत्यारोपण करने वाले फोर्टिस अस्पताल के डॉ का मार्गदर्शन मिलना हर्ष की बात है। झारखंड के देवघर जिले के दिलचंद सिंह के सफ़ल हृदय प्रत्यारोपण करने वाले डॉ के शहर आगमन को लेकर संस्था के सदस्य उत्साहित हैं। बताया कि शिविर में हृदय रोग से संबंधित किसी भी तरह की परेशानियां जैसे हाई ब्लड प्रेशर, छाती में भारीपन, सांस फूलना व धड़कन में समस्या से संबंधित मरीजों की जांच एवं उपचार किया जाएगा।
    इस दौरान कुणाल षाड़ंगी, दिनेश कुमार, फोर्टिस अस्पताल के पदाधिकारी बिकेश कुमार, प्रेम झा, पूरनेदु पात्र, राजेश सिंह, ह्नन्नी परिहार, निधि केडिया, अक्षरा आलोक, कृष्णा थैंकी, लावण्या चक्रवर्ती, इकबाल सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने लगाई पीएम मोदी के 71 सालों के सफर एवं उपलब्धि की प्रदर्शनी, उत्साहित दिखे कार्यकर्ता
    Next Article बहरागोड़ा स्थित अग्निशमन केंद्र में संसाधनों को दुरुस्त करने की माँग, कुणाल षाड़ंगी ने एमवी राव से की मुलाकात

    Related Posts

    संसदीय गतिरोध से नहीं चलेगा लोकतंत्र, संवाद ही है समाधान

    August 6, 2026

    विक्रोली में खूनी मंजर: पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    August 6, 2026

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: चुनावी अफवाहों का सच और लोकतांत्रिक विश्वास

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीन पर काम का किया ऐलान, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    संसदीय गतिरोध से नहीं चलेगा लोकतंत्र, संवाद ही है समाधान

    मैसाचुसेट्स ने घोषित किया इंडिया डे: भारतीय प्रतिभा और परिश्रम का वैश्विक सम्मान

    विक्रोली में खूनी मंजर: पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: चुनावी अफवाहों का सच और लोकतांत्रिक विश्वास

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: अफवाहों की राजनीति और लोकतांत्रिक विश्वास पर खतरा

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.