Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद किरण खेर के बिगड़े बोल, कहा- जो मुझे वोट न दें, उनको छित्तर फेरने चाहिए
    Breaking News Headlines

    सांसद किरण खेर के बिगड़े बोल, कहा- जो मुझे वोट न दें, उनको छित्तर फेरने चाहिए

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चंडीगढ़ की सांसद और भाजपा नेता किरण खेर एक विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने यह बयान तब दिया, जब वह बुधवार को शहर के रामदरबार कॉलोनी में बने एक कम्युनिटी सेंटर के उद्घाटन समारोह में पहुंचीं थीं. भाजपा सांसद ने कहा, ‘हल्लोमाजरा के दीप कॉम्प्लेक्स की पूरी सड़क बनवाई, वहां पानी भर जाता था. अब दीप कॉम्लेक्स का एक भी बन्दा मुझे वोट न डाले, तो बड़ी लानत की बात है, जाकर छित्तर (जूते) फेरने चाहिए उनको, इतने पैसे देकर मैंने उनका काम किया है.’

     

     

     

    किरण खेर ने आगे कहा, ‘मैं काम तो करवा दूंगी, लेकिन काम के बदले में मुझे क्या मिलेगा?’ भाजपा सांसद ने जैसे ही छित्तर फेरने वाली बात कही, वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे. इस समारोह में सांसद खेर के साथ शहर के महापौर (मेयर) अनूप गुप्ता और आयुक्त अनिंदिता मित्रा भी मौजूद थीं.

    हालांकि, समारोह में मौजूद आम आदमी पार्टी (आप) के स्थानीय पार्षद और कुछ अन्य लोगों ने किरण खेर के इस विवादित बयान का विरोध किया, लेकिन खेर ने उनसे कहा कि कल बीजेपी ऑफिस आना और हमारी पार्टी में शामिल हो जाना. इसके बाद ‘आप’ की महिला पार्षद प्रेम लता ने खेर की बात का जवाब देना चाहा, लेकिन चंडीगढ़ की सांसद ने उन्हें नीचे बैठने को कहा.

     

     

     

    राजनीति में आने से पहले किरण खेर फिल्मों में भी काम कर चुकी है. पंजाबी फीचर फिल्म ‘आसरा प्यार दा’ से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं किरण खेर ने देवदास, वीर जारा जैसी कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबढ़ती गर्मी से राहत दिलाएगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
    Next Article नई दिल्ली में आयोजित भारत जोड़ो यात्रियों का सम्मान समारोह

    Related Posts

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    June 9, 2026

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    June 9, 2026

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    घटती जन्म दर: भारत की भविष्य की चेतावनी या अवसर

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    जब रोज़ी-रोटी कमाने निकले हाथ: विजाग स्टील प्लांट में आठ श्रमिकों की मौत

    विश्व नेत्रदान दिवस पर जागरूकता का महत्व

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    जब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.