जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर कैट ने केंद्रीय गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सुरेश सोंथालिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर जमशेदपुर में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई है। उन्होंने शहर में हत्या, चोरी, नशाखोरी और अपहरण जैसी घटनाओं में वृद्धि का उल्लेख करते हुए नागरिकों एवं व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। पत्र में वाहन चेकिंग के दौरान कथित उत्पीड़न और गर्भवती महिला के स्कूटर से गिरने की घटना का भी उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच…
Author: Sumi Bangabash
सरायकेला के भगवती ज्वेलर्स में चोरी की कोशिश नाकाम, सीसीटीवी में कैद हुए दो आरोपी राष्ट्र संवाद संवादाता सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र स्थित भगवती ज्वेलर्स में मंगलवार दोपहर खरीदारी के बहाने पहुंचे दो युवकों की चोरी की कोशिश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. दोनों आरोपी कान की सोने की बाली देखने के बहाने दुकान में आए थे. इसी दौरान एक युवक ने मौका मिलते ही एक जोड़ी सोने की बाली चुपके से अपनी जेब में रख ली. उसे लगा कि उसकी हरकत किसी ने नहीं देखी, लेकिन दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली. दुकानदार…
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर VAF की बैठक, 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल संचालन और जनजागरूकता को लेकर मंगलवार को जिले के विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थानों के वोटर अवेयरनेस फोरम (VAF) के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक चलने वाले अभियान की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन एवं प्रपत्र संग्रहण करेंगे। VAF सदस्यों से…
एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व, जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 30 जून 2026 राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एन सी इ आर टी), नई दिल्ली के शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा 29–30 जून 2026 को आयोजित “प्रोमोटिंग इनोवेटिव प्रैक्टिशेस एंड एक्सपेरिमेंटस इन एजुकेशन फोर स्कूल्स एंड टीचर एजुकेशन राष्ट्रीय संगोष्ठी (2025–26)” में झारखंड से एकमात्र चयनित प्रतिभागी के रूप में मनोज कुमार सिंह, सहायक शिक्षक, पी.एम. श्री उच्च विद्यालय, खुखड़ाडीह , सुंदरनगर, जमशेदपुर ने अपने नवाचारी प्रोजेक्ट “एजुकेशन थ्रू जॉय एंड हैप्पी नेश: जॉयफूल एंड सस्टेनेबल…
*झारखंड में SIR की हुई शुरूआत,…. कुल 2,64,63,236 मतदाताओं का होगा घर-घर सत्यापन राष्ट्र संवाद संवादाता झारखंड में SIR की प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो चुकी है। SIR प्रकिया की जानकारी देते हुए झारखंड राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि इस प्रक्रिया में 2 करोड़ 64 लाख 63 हजार 236 मतदाता भाग लेंगे, यानी वर्तमान में इतने वॉटर झारखंड के मतदाता सूची में हैं , प्रत्येक वोटर के नाम में दो इन्यूमरेशन फॉर्म भर के सभी बूथों में भेज दिया गया है। आज उसका प्रक्रिया शुरू हो चुका है और BLO हर घर जाकर…
चतरा में तेज रफ्तार कार का कहर: राशन लेकर लौट रहे लूना सवार को रौंदा, हालत बेहद नाजुक; ग्रामीणों ने किया चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम राष्ट्र संवाद संवादाता चतरा सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में लूना सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। घायल की पहचान लोवागड़ा निवासी फल्लू दांगी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फल्लू डीलर के यहां से राशन लेकर लौट रहे थे, तभी हजारीबाग की ओर…
जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: बार सील, बिष्टुपुर थाना प्रभारी सस्पेंड; भाजपा नेता नीरज सिंह पर भी उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवादाता डीसी राजीव रंजन के निर्देश पर डबल डाउन बार सील, जांच के आदेश; कांग्रेस ने भाजपा नेता नीरज सिंह की भूमिका पर उठाए सवाल, राजनीतिक कार्रवाई की भी मांग तेज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर करणी सेना के युवा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए डबल डाउन बार को सील कर दिया है। उपायुक्त राजीव रंजन के…
गिरिडीह जमुआ में भीषण सड़क हादसा, बाइक चालक की मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की, पुलिस मौके पर तैनात खेदुआडीह के पास तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस; जाम हटाने के लिए प्रशासन कर रहा प्रयास गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा खरगडीहा पंचायत अंतर्गत खेदुआडीह के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना…
हिमांशु हत्याकांड में दोषी पुलिसकर्मियों पर भी हत्या का मुकदमा चले, मिले फांसी: भानु प्रताप शाही राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने बिष्टुपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि यह हत्या “पुलिस संरक्षण में हुई” है। उन्होंने मांग की कि हत्या में शामिल अपराधियों के साथ-साथ मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर भी हत्या (धारा 302) का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा दोषियों को फांसी की…
*हूल दिवस पर गांव-गांव पहुंचे विधायक संजीव सरदार, दर्जनों कार्यक्रम में शामिल हो कर शहीदों को किया नमन* राष्ट्र संवाद संवादाता *जिले के विभिन्न प्रखंडों के कार्यक्रमों में हुए शामिल, रक्तदान शिविर और फुटबॉल टूर्नामेंट में भी की शिरकत* जमशेदपुर- अमर वीर शहीद हूल दिवस के अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने सोमवार को जमशेदपुर एवं पोटका प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर हूल क्रांति के महानायक सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव, वीरांगना फूलो-झानो सहित सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने हूल जोहार अर्पित करते हुए कहा कि 30 जून 1855 को भोगनाडीह से…
