Author: Sumi Bangabash

जमीन विवाद में रजिस्ट्रार की हत्या।  राष्ट्र संवाद संवादाता  गिरिडीह में रजिस्ट्रार के पद पर पदस्थापित थे बालेश्वर पटेल।। मांडू थाना क्षेत्र के रबोध गांव में खरीदी थी 11 डिसमिल जमीन।‌। मई महीने में खरीदी थी जमीन।. बोरिंग कराने गए थे बालेश्वर पटेल।। पत्थर से मार कर की गई हत्या.. मांडू पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की कर रही है जांच.. पूरे मामले को लेकर मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने कहा कि 12 से 14 की संख्या में चतरा से लोग आकर उनकी मारकर हत्या की है, जिनकी हत्या हुई है वह गिरिडीह जिला में रजिस्टार…

Read More

झारखंड में हूल दिवस: सिद्धू-कान्हू के प्रथम उलगुलान को श्रद्धापूर्वक किया गया नमन  राष्ट्र संवाद संवादाता  जमशेदपुर: पूरे झारखंड में सोमवार को हूल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत अमर शहीद सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव तथा वीरांगना फूलो-झानो के अद्वितीय बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्य के विभिन्न जिलों में उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। जमशेदपुर में भी सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न आदिवासी संगठनों ने शहीदों को नमन कर उनके संघर्ष को याद किया। 30 जून 1855 का दिन भारतीय इतिहास…

Read More

कचरा पर फेंका मिला नवजात शिशु  राष्ट्र संवाद संवादाता  -पटना जिला के बाढ थाना अंतर्गत पुरानी बाजार इलाके के नौआ टोली मोहल्ला वार्ड नंबर 20 में कचरा पर सड़क किनारे एक नवजात शिशु फेका मिला है, सुबह जब मोहल्ले में कचरा उठाने नगर परिषद कर्मी पहुंचे तो देखा कि कचरे के पास एक नवजात शिशु फेंका हुआ है। यह बात धीरे-धीरे आग की तरह पूरे मोहल्ले में फैल गई। नवजात शिशु को देखने के लिए सैकड़ो मोहल्लेवासी वहां जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोई रात में नवजात शिशु को लाकर फेंक दिया है। हालांकि देखने से पता…

Read More

जमशेदपुर टीआरएफ कंपनी के पास ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लूट की कोशिश नाकाम; घायल चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल  राष्ट्र संवाद संवादाता  जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित टीआरएफ कंपनी के समीप देर रात एक ट्रक चालक पर हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला कर लूटपाट का प्रयास किया। चालक के विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि चालक ने साहस दिखाते हुए किसी तरह अपनी जान बचाई और बदमाश अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। जानकारी के अनुसार, घायल चालक की पहचान पश्चिम…

Read More

बेतिया के कालीबाग मंदिर पोखरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस  राष्ट्र संवाद संवादाता  बेतिया शहर स्थित कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को पोखरे के पानी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कालीबाग थाना अध्यक्ष अजय चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने का प्रयास…

Read More

सीडब्ल्यूए क्लब केबल ग्राउंड में क्रिकेट क्विज़ ने बिखेरा रोमांच  राष्ट्र संवाद संवादाता  जमशेदपुर, 28 जून 2026: रविवार की शाम सीडब्ल्यूए क्लब, केबल ग्राउंड में एक अनोखी एवं रोमांच से भरपूर क्रिकेट क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर के विभिन्न क्रिकेट क्लबों के लगभग 100 युवा खिलाड़ियों ने अलग-अलग टीमों के रूप में भाग लिया। इस क्रिकेट क्विज़ की सबसे बड़ी विशेषता दो बिल्कुल नए और रोमांचक राउंड—”हिट द विकेट” एवं “डायरेक्ट हिट” रहे। इन अनोखे राउंड्स ने पूरे सभागार का माहौल रोमांच से भर दिया। दर्शकों की जोरदार तालियाँ, उत्साहपूर्ण शोर और खिलाड़ियों का…

Read More

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह की मौत के बाद टीएमएच में हंगामा, रीगल चौक पर पांच घंटे जाम; पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल  राष्ट्र संवाद संवादाता  बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर हुई चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल करणी सेना के सरायकेला-खरसावां युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह की सोमवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) का माहौल तनावपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या में समर्थक और परिजन अस्पताल पहुंच गए तथा करीब एक घंटे तक हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शहर के कई थानों की पुलिस और…

Read More

विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। घाटशिला प्रखंड के नयाग्राम निवासी सब्जी विक्रेता संतोष कुमार मिश्रा की चार माह की गंभीर रूप से बीमार पुत्री विहा मिश्रा के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की पहल के बाद उपलब्ध कराई गई। विहा मिश्रा जन्म के बाद से मेकोनियम एस्पिरेशन सिंड्रोम एवं राइट सबड्यूरल हेमाटोमा जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रही है। मुंबई…

Read More

दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों के साथ संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। भानु प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं से मिले सुझाव और समस्याओं को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा…

Read More

मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो नगर निगम की अल्पकालीन ई-निविदा (ग्रुप-1 एवं ग्रुप-2) से जुड़ी शिकायतों और अभिलेखों की जांच में कथित प्रक्रियागत, प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताएं सामने आने के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मेयर कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रारंभिक जांच में निविदा प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में नियमों से विचलन, अभिलेखों में कथित कमी, विधिवत लेटर ऑफ…

Read More