सुंदरकांड मंदिर समिति ने 20 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता नवापारा-राजिम। श्री दक्षिण मुखी सुंदरकांड मंदिर समिति, नवापारा द्वारा आयोजित नगर स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगर के 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सरकारी अस्पताल के पास आयोजित समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समिति के शेखर सुमन देवांगन ने बताया कि विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन…
Author: Sumi Bangabash
सनातन धर्म के अग्रदूत महंत विद्यानंद सरस्वती का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर के पारडीह काली मंदिर में जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महंत विद्यानंद सरस्वती जी महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पमाला एवं भगवा वस्त्र अर्पित कर आशीर्वाद लिया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर गुरुजी ने धर्म, सेवा और मानव कल्याण का संदेश दिया। कार्यक्रम में कई संत, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय तेली साहू महासभा में नया नेतृत्व, राकेश साहू आजीवन निष्कासित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, अखिल भारतीय तेली साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम की आम सभा एग्रिको क्लब हाउस में संपन्न हुई, जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी द्वारिका प्रसाद को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया। सभा में पर्यवेक्षक एवं जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश साहू को कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में महासभा की आजीवन सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। उन पर चुनाव नहीं कराने, आय-व्यय का हिसाब नहीं देने, चंदा निजी खाते में लेने तथा अन्य वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप लगाए गए हैं।…
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों की हुंकार: “सत्ता से सवाल करना ही पत्रकारिता का धर्म राष्ट्र संवाद संवादाता समाचार क्यारी मुख्यालय में हुई पत्रकारिता की दशा और दिशा पर मंथन, वरिष्ठ पत्रकारों ने रखे बेबाक विचार पंचकूला। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर समाचार क्यारी मीडिया समूह के मुख्यालय में एक भव्य संगोष्ठी एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला शक्ति प्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका, पत्रकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता तथा बदलते मीडिया परिदृश्य पर गंभीर चर्चा हुई।…
मधेपुर में “विवेकानंद समर कैंप 2026” का भव्य शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह राष्ट्र संवाद संवादाता मधेपुर, मधुबनी (बिहार): स्वामी विवेकानंद जीवन ज्योति फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित “विवेकानंद समर कैंप 2026” का सोमवार को हनुमान चौक मधेपुर स्थित प्रथम पाठशाला में विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। एक माह तक चलने वाले इस समर कैंप में कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास, स्पोकन इंग्लिश, पब्लिक स्पीकिंग, कंप्यूटर बेसिक्स, योग…
चक्रधरपुर में उपमुखिया की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में दहशत राष्ट्र संवाद संवाददाता चक्रधरपुर:पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत गुलकेड़ा पंचायत के उपमुखिया संजय बोयपाई (44) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, संजय बोयपाई गुड़गांव गांव के निवासी थे और खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वे गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उपमुखिया भी रह चुके थे। रविवार देर रात भोजन करने के बाद वे अपने घर के आंगन में सोए हुए थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे दो-तीन बाइक सवार…
टीएमएच के सामने दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा घायल, इलाज में देरी का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के सामने सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जुगसलाई पी.बी. रोड स्थित मस्जिद गली निवासी मो. हूपाम अख्तर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मो. हूपाम अख्तर अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी टाटा स्टील फायर ब्रिगेड के एक वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के समय युवक…
प्रत्येक महीने रक्तदान के लिए आनंद मार्ग सम्मानित राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सम्मान समारोह कार्यक्रम बिष्टुपुर मिलानी हॉल में आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल को प्रत्येक महीने रक्तदान एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान करने वाले अतिथि ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीकांत कटारे ,झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष महतो, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सचिव नलिनी राम मूर्ति ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर प्रत्येक महीने रक्तदान करने एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए आनंद मार्ग को सम्मानित…
जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, दमकल वाहन के नीचे आने से युवक की मौत राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के व्यस्त बिस्टुपुर के टीएमएच गोलचक्कर पर सोमवार को हुए एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. सोमवार की दोपहर दमकल वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान जुगसलाई पीबी रोड निवासी मो. हुसाम अख्तर के रूप में हुई है. मो. हुसाम अख्तर अपनी बाइक से यूनाइटेड क्लब की ओर जा रहे थे. उसी समय एक दमकल वाहन बिष्टुपुर की दिशा में जा रहा था. टीएमएच गोलचक्कर के…
पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली राष्ट्र संवाद संवादाता कोलकाता, एक जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 35 विधायकों को सोमवार को मंत्री पद की शपथ दिलाई और इसके साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या 41 हो गई। भाजपा के 13 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली जबकि तीन को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 अन्य को राज्य मंत्री के रूप में मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया। यह…
