Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के एसएसपी-एसपी हटाए गए, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के एसएसपी-एसपी हटाए गए, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के एसएसपी-एसपी हटाए गए, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    रांची: राज्य सरकार ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए बड़ा प्रशासनिक फैसला किया है। सरकार ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तथा सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफल रहने के आरोप में तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया है। दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

    सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। हाल के दिनों में दोनों जिलों में हुई आपराधिक घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बाद यह कार्रवाई की गई है।

    स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए चाईबासा के आयुक्त को क्षेत्र में लगातार कैंप करने और कानून-व्यवस्था की प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा रांची के एडीजी को भी पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    वहीं, जमशेदपुर प्रमंडल के डीआईजी को जमशेदपुर में रहकर पूर्वी सिंहभूम और आसपास के क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था की सीधी निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने साफ कहा है कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही, जवाबदेही से बचने या ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसएसपी को हटाकर मुख्यमंत्री ने कड़ा संदेश दे दिया है : कुलबिंदर
    Next Article जमशेदपुर में धारा 163 लागू, छह थाना क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन और हथियार लेकर घूमने पर रोक

    Related Posts

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    August 16, 2026

    रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा: स्वतंत्रता केवल आजादी नहीं, समान अवसर और राष्ट्र-निर्माण की जिम्मेदारी भी

    August 16, 2026

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    August 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा: स्वतंत्रता केवल आजादी नहीं, समान अवसर और राष्ट्र-निर्माण की जिम्मेदारी भी

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    अटल बिहारी वाजपेयी ‘अजातशत्रु’ थे, सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया: अमित शाह

    मानसून सत्र: संसदीय मर्यादाओं का क्षरण और लोकतंत्र पर गंभीर प्रश्नचिह्न

    दिमागी नक्सली: राजनीतिक विमर्श में भाषा की मर्यादा पर गंभीर सवाल

    स्वतंत्रता दिवस पर रवीन्द्र नाथ महतो का आह्वान: समान अवसर और राष्ट्र-निर्माण की जिम्मेदारी

    मानसून सत्र: संसदीय मर्यादा का क्षरण और जनता के विश्वास पर चोट

    मानसून सत्र की विफलता: संसदीय मर्यादाओं का क्षरण कब तक?

    अमित शाह ने वाजपेयी को बताया ‘अजातशत्रु’, कहा- सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.