कपाली में रंगदारी नहीं देने पर जमीन कारोबारी पर फायरिंग, पैर में गोली लगने से घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां: जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-5 में रंगदारी की मांग को लेकर अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी पर फायरिंग कर दी। घटना में कारोबारी अफसर नवाज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अफसर नवाज ज़ाकिरनगर रोड नंबर-20 के निवासी हैं। उन्होंने कपाली के वार्ड नंबर-5 में जमीन खरीद रखी है, जहां प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान तीन…
Author: Sumi Bangabash
अर्जुन अवार्डी बलविंदर सिंह नहीं रहे राष्ट्र संवाद संवादाता शॉट पुट उपलब्धि में लिम्का बुक अवार्ड में शुमार जमशेदपुर। अर्जुन अवार्डी और लगातार दस साल तक शार्टपुट में राष्ट्रीय चैंपियन रहे टाटा स्टील के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर सरदार बलविंदर सिंह बाबा धालीवाल नहीं रहे। 68 साल की उम्र में उनका निधन सोमवार चंडीगढ़ के लिवासा अस्पताल में फेफड़े के कैंसर की बीमारी से हो गया। वे स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, एथलीट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया तथा पंजाब यूनिवर्सिटी से भी जुड़े रहे हैं और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे थे। फिलहाल चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स अकादमी का संचालन कर रहे थे। तकरीबन…
3 लाख का ईनामी कुख्यात गैंगस्टर भोला सिंह लाया गया बाढ़, 12 साल से दे रहा था चकमा राष्ट्र संवाद संवाददाता बिहार के पटना जिले के पंडारक निवासी कुख्यात अपराधी और तीन लाख का इनामी भोला सिंह को बंगाल से बाढ़ लाया गया है। 16 मई को सीबीआई ने उसे गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया था। बंगाल से हाथीदह स्टेशन तक वो ट्रेन से लाया गया है जिसके बाद हाथीदह स्टेशन से बाढ़ थाना सड़क मार्ग से लाया गया। बाढ़ थाना में उसे रखा गया है जहां बाढ़ कोर्ट खुलने के बाद आज पेश किया जाएगा। सीबीआई ने उसकी…
खासमहल-गोविंदपुर सड़क की बदहाली के खिलाफ जेकेएम का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: झारखंड जनतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेकेएम) के कार्यकर्ताओं ने खासमहल से गोविंदपुर तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से अविलंब मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खासमहल से गोविंदपुर तक की सड़क, विशेष रूप से राहरगोड़ा क्षेत्र में, लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन…
डायन-बिसाही के शक में महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम: जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडकोरी गांव स्थित गाउसाई टोला में अंधविश्वास की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डायन-बिसाही के संदेह में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। मृतका की पहचान शुरू गोप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घटना के समय उनके पति देवेंद्र गोप अपने बड़े बेटे और बेटी के साथ…
पश्चिमी सिंहभूम पुलिस की बड़ी सफलता, अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़; 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद राष्ट्र संवाद संवादाता चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों में एक्टिवा, पल्सर, स्प्लेंडर, आर15, एफजेड समेत कई लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विनीत कुमार किंडो ने बताया कि 1 जून को सूचना मिली थी कि नोवामुंडी क्षेत्र में चोरी…
आरपीएफ रांची की बड़ी सफलता, 30.50 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त राष्ट्र संवाद संवादाता रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची, आरपीएफ पोस्ट रांची एवं आरपीएफ की अपराध शाखा, रांची द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘NARCOS’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया तथा तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 30 मई 2026 को रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-3 में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को चार ट्रॉली बैग एवं तीन पिट्ठू बैग के साथ पाया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बैगों…
स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर: श्री ब्रह्मर्षि विकास मंच, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में मंच के अध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सह संगोष्ठी का आयोजन रोड नंबर-13, आदित्यपुर-1 स्थित श्री आदित्य तिवारी के आवासीय सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदित्यपुर-1 एवं 2 के सैकड़ों ब्रह्मर्षि समाज के लोगों द्वारा स्व. मुखिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के…
ब्रह्मर्षि विकास मंच लक्ष्मी नगर इकाई ने मनाया मुखिया जी का शहादत दिवस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:ब्रह्मर्षि विकास मंच, लक्ष्मी नगर इकाई की ओर से जिला सचिव व कार्यक्रम के संयोजक शशि सिंह के नेतृत्व में सोमवार को स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर नाथ सिंह मुखिया के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मी नगर स्थित बजरंगी बागान, हनुमान मंदिर परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोगों एवं मंच के सदस्यों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में वक्ताओं ने स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया के जीवन, संघर्ष और किसानों…
सिंदूर नदी में भाई-बहन के शव मिलने से सनसनी, मुन्ना सिंह ने जताया शोक, निष्पक्ष जांच की मांग राष्ट्र संवाद संवादाता हजारीबाग: सदर विधानसभा क्षेत्र के सिंदूर पंचायत भवन के समीप सिंदूर नदी में भाई-बहन के शव मिलने की दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए दोनों भाई-बहन के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद होने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई-बहन पिछले कुछ दिनों से लापता थे। रविवार को बहन का शव सिंदूर नदी से बरामद किया गया, जबकि सोमवार को भाई का शव एक…
