पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता ने हिमांशु सिंह के परिजनों से की मुलाकात, जताई गहरी संवेदना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आदित्यपुर:पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता ने बुधवार को आदित्यपुर के शांतिनगर पहुंचकर दिवंगत हिमांशु सिंह के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मेयर सुधा गुप्ता ने भी परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

