Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की घटना पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    जमशेदपुर की घटना पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर की घटना पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर में हुई हालिया हत्या की घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। गिरिडीह स्थित अपने आवास पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में किसी व्यक्ति की हत्या हो जाना राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने इस घटना के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जिम्मेदार ठहराया।
    मरांडी ने कहा कि यदि पुलिस के सामने अपराधी बेखौफ होकर हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं, तो यह सरकार की प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट उदाहरण है। उनके अनुसार राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम लोगों के बीच असुरक्षा का माहौल बन गया है।

    नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात एएसआई अजय कुमार का पुलिस प्रशासन पर असामान्य प्रभाव है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस महानिदेशक (DGP), आईजी, एसपी से लेकर थाना प्रभारियों तक पर उनका दबदबा है। इतना ही नहीं, मरांडी ने आरोप लगाया कि किस थाना में किस पुलिस अधिकारी या दरोगा की पोस्टिंग होगी, इसका फैसला भी उन्हीं के स्तर से प्रभावित होता है।
    मरांडी ने कहा कि यदि उनके आरोपों में सच्चाई है तो यह राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने सरकार से पुलिस व्यवस्था को राजनीतिक और बाहरी हस्तक्षेप से मुक्त कर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवक की गोली मारकर हत्या
    Next Article जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: नए SSP के पदभार संभालते ही अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    Related Posts

    पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    July 2, 2026

    झारखंड में पहली बार दागियों की परेड… पुलिस लाइन में लगी अपराधियों की हाजिरी, दो टूक संदेश—’अपराध छोड़ो, नहीं तो जेल ही अगला ठिकाना’

    July 2, 2026

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर सवर्ण महासंघ और ब्राह्मण समाज भाजपा के जमशेदपुर बंद के समर्थन में

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    झारखंड में पहली बार दागियों की परेड… पुलिस लाइन में लगी अपराधियों की हाजिरी, दो टूक संदेश—’अपराध छोड़ो, नहीं तो जेल ही अगला ठिकाना’

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर सवर्ण महासंघ और ब्राह्मण समाज भाजपा के जमशेदपुर बंद के समर्थन में

    जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: नए SSP के पदभार संभालते ही अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    जमशेदपुर की घटना पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    युवक की गोली मारकर हत्या

    पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑनलाइन गेमिंग और स्पोर्ट्स-बिडिंग के 9 शातिर ‘मनी म्युलेटिंग

    जमशेदपुर में एडीजी का सख्त निर्देश: 24 घंटे में सभी बार-पब की जांच कर सौंपें रिपोर्ट

    डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, लैंड रोवर समेत दो लग्जरी वाहन जब्त

    बार-पब की 24 घंटे में जांच करें, अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई: एडीजी मनोज कौशिक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.