विष्णू नाथ तिवारी को पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष नियुक्त राष्ट्र संवाद संवादाता क्राइम कन्ट्रोल & मानवाधिकार संघ के राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा संगठन के विस्तार एवं मानवाधिकार संरक्षण के उद्देश्य से विष्णू नाथ तिवारी को जिला अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री तिवारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए मानवाधिकारों के संरक्षण, सामाजिक न्याय, अपराध नियंत्रण के प्रति जनजागरूकता तथा संगठन के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे संगठन के नियमों, अनुशासन एवं गोपनीयता का पूर्ण पालन करते हुए समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे…
Author: Sumi Bangabash
नीट परीक्षा लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाकपा का केंद्र सरकार पर हमला जमशेदपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की सिंहभूम जिला इकाई की ओर से सोमवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला सचिव अंबुज कुमार ठाकुर ने नीट परीक्षा लीक प्रकरण, शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। अंबुज ठाकुर ने कहा कि पिछले लगभग 20 दिनों से शिक्षा सुधार और नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर छात्रों के भविष्य की चिंता को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर…
गोलमुरी मार्केट की पान दुकान में चोरी, नकदी समेत हजारों रुपये का सामान ले उड़े चोर जमशेदपुर: शहर के गोलमुरी मार्केट स्थित एक पान दुकान में रविवार देर रात चोरी की घटना से इलाके के दुकानदारों में चिंता का माहौल है। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और नकदी के साथ बड़ी मात्रा में सिगरेट तथा अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह दुकान मालिक को मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दुकान संचालक उमेश कुमार ने बताया कि वह रविवार रात करीब 10:30 बजे रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर…
जमशेदपुर: भारत की अग्रणी ऑटोमोटिव और नॉन-ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माता कंपनियों में से एक, आरएसबी ग्रुप (RSB Group) ने अपनी प्रमुख पहल ‘एक पहल’ वार्षिक उत्सव के चौथे संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस वर्ष के कार्यक्रम का प्रभावशाली विषय (थीम) “एक पहल सपनों से आगे” था। इस गरिमामयी समारोह में आरएसबी ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री एस.के. बेहरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ उनके परिवार की सदस्य श्रीमती संगीता बेहरा और श्रीमती नलिनी बेहरा की उपस्थिति ने इस उत्सव की शोभा और बढ़ा दी। यह उत्सव ‘एक पहल’ समुदाय के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ,…
गोलमुरी में चोरी की वारदातों पर भाजपा का कड़ा रुख, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग : दिनेश कुमार जमशेदपुर, 20 जुलाई। भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार ने आज प्रातः गोलमुरी मेन रोड स्थित हरि किशुन पान दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद पीड़ित दुकानदार के सुपुत्रों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में पुलिस प्रशासन को सौंपे गए लिखित आवेदन की जानकारी लेते हुए उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच एवं शीघ्र कार्रवाई की मांग की। दिनेश कुमार ने…
सावन से पहले आषाढ़ी पूजा संपन्न, सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: झारखंड की समृद्ध लोक परंपराओं में शामिल आषाढ़ी पूजा का विशेष महत्व है। सावन माह के आगमन से पहले आयोजित होने वाली यह पूजा गांवों में सुख-समृद्धि, शांति, समय पर अच्छी वर्षा और भरपूर फसल की कामना के लिए की जाती है। वर्षों पुरानी इस परंपरा को आज भी ग्रामीण समाज पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ निभा रहा है। बदलते समय के बावजूद इस पूजा के प्रति लोगों की आस्था बरकरार है और नई पीढ़ी भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। इसी…
नौकरी की मांग को लेकर बोकारो जनरल अस्पताल में हंगामा। राष्ट्र संवाद संवादाता इलाज का खर्च भारी पड़ गया या एक कर्मचारी की जान सस्ती थी? बीएसएल कर्मी की मौत के बाद उठे कई सवाल बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस-2 में कार्यरत कर्मी सुभाष चंद्र मोदी अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी मौत कई ऐसे सवाल छोड़ गई है जिनका जवाब परिवार आज भी तलाश रहा है। परिजनों का आरोप है कि 30 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए पहले बोकारो जनरल अस्पताल और फिर कोलकाता के अपोलो अस्पताल भेजा गया।…
तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत कक्षा 1 से 3 एवं कक्षा 4 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए दो वर्गों में श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी शिव शंकर सिंह, चिंटू सिंह, जुगुन पांडेय सहित संस्थान के पदाधिकारियों व साहित्यकारों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मानद महासचिव डॉ.…
तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत कक्षा 1 से 3 एवं कक्षा 4 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए दो वर्गों में श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी शिव शंकर सिंह, चिंटू सिंह, जुगुन पांडेय सहित संस्थान के पदाधिकारियों व साहित्यकारों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मानद महासचिव डॉ.…
9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: गायत्री ज्ञान मंदिर, भालूबासा में रविवार को गायत्री परिवार के नवयुग दल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मंडल की महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में आगामी सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि 9 अगस्त को जमशेदपुर ब्लड बैंक में नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नवयुग दल के कार्यकर्ता अंगदान का संकल्प लेंगे तथा आमजन से भी इस महाअभियान से जुड़ने…
