गिरिडीह गांडेय में विकास की नई उड़ान: खावां नदी पर पुल और नई सड़कों से बदलेगी ग्रामीणों की तस्वीर राष्ट्र संवाद संवादाता गिरिडीह। गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार का दिन विकास और खुशियों की सौगात लेकर आया। क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खावां नदी पर नवनिर्मित आधुनिक पुल एवं विभिन्न सड़क निर्माण योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं से हजारों ग्रामीणों का जीवन आसान होगा और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी। गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने खावां पंचायत में आयोजित समारोह में फीता काटकर खावां नदी…
Author: Sumi Bangabash
जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग के बाद पुलिस पर फायरिंग, मुख्य आरोपी ने सरकारी पिस्तौल छीनकर भी चलाई गोली राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: टेल्को क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में गिरफ्तार अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने की घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पियूष पांडेय ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन मुख्य आरोपी हरपाल सिंह उर्फ ‘डब्ल्यू’ ने दो अलग-अलग मौकों पर पुलिस पर गोलियां चलाईं। टेल्को में महिला से चेन…
आम चुनने गई 13 वर्षीय बच्ची पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत; किशोर गंभीर रूप से घायल जामताड़ा: जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत अंबा गांव में मंगलवार दोपहर आंधी-तूफान और हल्की बारिश के दौरान हुए वज्रपात की घटना में एक 13 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार करीब दो बजे अंबा गांव के पांच बच्चे हल्की बारिश के बीच गांव के समीप आम चुनने गए थे। इसी दौरान आम के पेड़ के पास अचानक आकाशीय बिजली गिर…
गोलमुरी क्लब में योग शिविर शुरू, स्वामी गोरखनाथ ने सिखाए योग के गुर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। गोलमुरी क्लब में स्वामी गोरखनाथ जी के सानिध्य में योग शिविर के प्रथम दिवस का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (VP) श्रीमान उज्जवल जी की उपस्थिति में हुआ। शिविर में लगभग 80 साधकों ने भाग लिया। शुरुआत ‘ॐ नाद’ और ‘काया स्थैर्यम्’ के अभ्यास से हुई। प्रथम दिन स्वामी जी ने साधकों को ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कटि चक्रासन, उत्तानासन, उत्तानपादासन और त्रिकोणासन के साथ-साथ अनुलोम-विलोम व नाड़ी शोधन प्राणायाम का गहन अभ्यास कराया। स्वामी गोरखनाथ…
जदयू पूर्वी सिंहभूम ने उपायुक्त को सौंपा जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर, 16 जून। जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को विभिन्न जनसमस्याओं, नागरिक सुविधाओं की बदहाल स्थिति तथा लंबित विकास योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जमशेदपुर महानगर एवं जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है, जिससे आम जनता को अनेक कठिनाइयों का…
चांडिल के गैलेक्सी इंगोट प्लांट में भीषण विस्फोट, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे राष्ट्र संवाद संवादाता सरायकेला-खरसावां: चांडिल थाना क्षेत्र स्थित गैलेक्सी इंगोट प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण विस्फोट से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल बन गया। विस्फोट की तेज आवाज आसपास के इलाकों तक सुनाई दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्लांट के एक यूनिट में अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। हादसे में घायल मजदूरों की पहचान बादल और पुजारी के रूप में हुई है। दोनों…
जानबूझकर चरित्र हनन करने वाले कथित वीडियो पत्रकार पर आपराधिक मुकदमा चलेःसरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एक छद्म वीडियो पत्रकार द्वारा विगत एक माह से उन पर अनर्गल आरोप लगाने के विरुद्ध बिष्टुपुर थाने में सिकायत दर्ज कराई है और कहा है कि उक्त छद्म पत्रकार उन पर नाना प्रकार के आधारहीन आरोप लगा रहा है, उनकी तस्वीर दिखाकर अवांछित विषय से जोड़ रहा है। यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि पहले वह परोक्ष रूप से उन्हें लक्षित करता था। गत कुछ दिनों से वह ग़लत, तथ्यहीन एवं…
उपश्रमायुक्त के पास मामला लंबित, फिर भी टिनप्लेट अस्पताल से 25 साल पुराने कर्मचारियों को हटाने का आरोप; 18 जून को धरने की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: टाटा टिनप्लेट अस्पताल में डॉ. टी.सी. जॉन ट्रस्ट (TMH) के माध्यम से कार्यरत 25 वर्षों से अधिक समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों को हटाए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि मामला उपश्रमायुक्त कार्यालय में विचाराधीन होने के बावजूद प्रबंधन ने 15 जून को उन्हें काम से हटा दिया, जो श्रम कानूनों और प्रशासनिक निर्देशों के विपरीत है। हटाने का नोटिस मिलने के बाद उन्होंने…
धनबाद की दर्दनाक प्रेम-ट्रैजिक:रात में निकले थे एक होने पर बनी काली सुबह राष्ट्र संवाद संवादाता प्रेमी की रेल ट्रैक पर शव , प्रेमिका अस्पताल में जिंदा-आज़माई घर से निकले प्रेमी जोड़े की खुशियों भरी रवानी किस कदर खौफनाक अंत में बदल गई, इसकी भनक कोटलाडीह गांव में मंगलवार को उस भयावह दृश्य ने दे दी जब प्रेमी युवक का शव रेल ट्रैक पर पड़ा मिला और प्रेमिका अस्पताल में जीवन-मरण के बीच झूलती नजर आई। घटना तोपचाची थाना क्षेत्र की है जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस और परिजनों के अनुसार 22 वर्षीय सरस्वती कुमारी कल शाम…
आरडी टाटा गोलचक्कर सड़क जाम मामले में 100 से 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार को सड़क दुर्घटना के बाद हुए हंगामे और सड़क जाम मामले में पुलिस ने 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गोलमुरी थाना के एएसआई अखिलेश्वर माझी के बयान पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, नाजायज मजमा लगाने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सड़क जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का घेराव कर नारेबाजी की, जिससे यातायात…
