गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप राष्ट्र संवाद संवादाता गिरिडीह सदर अस्पताल एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। शहर के न्यू बरगंडा निवासी सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर ऑक्सीजन और बेहतर उपचार मिलता तो सुनील की जान बच सकती थी। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को अचानक…
Author: Sumi Bangabash
पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम राष्ट्र संवाद संवादाता बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पति से विवाद के बाद एक महिला कुएं में कूद गई और करीब छह घंटे तक पानी के बीच बैठकर बाहर आने से इनकार करती रही। इस दौरान महिला लगातार पुलिस को बुलाने और अपनी सुरक्षा की गारंटी देने की मांग करती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह…
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी राष्ट्र संवाद संवादाता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने के बाद नितिन नवीन आज पहली बार झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर राजधानी रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच उत्साह का माहौल है। भाजपा प्रदेश इकाई ने उनके स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह स्वागत द्वार, बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के स्वागत में शामिल होने की संभावना है।…
बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती राष्ट्र संवाद संवादाता बोकारो: जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित कुर्मीडीह में मंगलवार देर रात एक ठेका कर्मी के साथ कथित रूप से बेहद क्रूर हिंसा की घटना सामने आई है। आरोप है कि रात करीब 1:30 बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में अकेले सो रहे बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के ठेका कर्मी सुरेश साव को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उसके साथ गंभीर शारीरिक उत्पीड़न भी किया। मारपीट…
रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण राष्ट्र संवाद संवादाता झारखंड के रामगढ़ में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रामगढ़ थाना प्रभारी के सरकारी मोबाइल नंबर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में चोरी होने का अलर्ट प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया और तत्काल बैंक परिसर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। हालांकि बाद में जांच में यह मामला तकनीकी कारणों से उत्पन्न फर्जी अलर्ट का निकला। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ थाना प्रभारी को एसबीआई की सुरक्षा प्रणाली से जुड़े एक ऑटोमेटिक संदेश के माध्यम…
विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प राष्ट्र संवाद संवादाता शुक्रवार दिनांक 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर संस्था द्वारा हर वर्ष वृक्षारोपण किया जाता है और इस वर्ष भी संस्था द्वारा विभिन्न जगहों पर पौधे लगाए गए, लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया, सभी से अनुरोध किया गया कि कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे अपने बच्चों की तरह पालें, समय पर पानी दें और पौधे की सुरक्षा करें, यही हमारा उद्देश्य है, इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा हजारों पेड़ लगाए जाते हैं, कार्यक्रम के…
श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान जमशेदपुर श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत 7 एवं 8 जून को दो दिवसीय विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर की स्थापना के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चल रहे विभिन्न आयोजनों की श्रृंखला में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में उज्जैन के प्रसिद्ध जीवन प्रबंधन गुरु विजय शंकर मेहता अपने प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत करेंगे। 7 जून को “एक शाम हनुमान के नाम” तथा 8 जून को “एक शाम…
जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान राशन कार्ड, डायलिसिस यूनिट में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार, वृद्ध माता-पिता के साथ बेटा-बहू द्वारा अमानवीय व्यवहार, शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत…
राज्यसभा चुनाव पर सुप्रियो भट्टाचार्य का तंज, बोले- 16 और 21 विधायक वाले देख रहे सपना, जरूरत 28 विधायकों की राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मेलन में गठबंधन की राजनीति और राज्यसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा विधायकों से समर्थन की अपील किए जाने पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा, “कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है। उनका आवेदन-निवेदन मेरे पास आना चाहिए…
बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) 6 जून को बोड़ाम थाना के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेगा। संगठन के केंद्रीय संगठन सचिव विनोद स्वांसी ने इसकी सूचना उपायुक्त को पत्र देकर दी है। JLKM का कहना है कि 23 मई को कुटीमाकली गांव निवासी लंबोदर हांसदा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे, लेकिन पीड़ित परिवार को अब तक उचित न्याय और मुआवजा नहीं मिला है। संगठन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा, दोषियों व लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई तथा परिवार के पुनर्वास की मांग की है। मामले…
