पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवादाता पाकुड़ न्यायालय के समीप शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला, किसान और छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई, शिक्षकों की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। माकपा जिला सचिव गोपीन सोरेन ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता और किसान प्रभावित हो…
Author: Sumi Bangabash
जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव राष्ट्र संवाद संवादाता सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र स्थित चलियमा के रुंगटा स्टील प्लांट में कार्य के दौरान गंभीर रूप से झुलसे ठेका मजदूर रतन घोष की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों, सहकर्मियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक रतन घोष जमशेदपुर के परसुडीह निवासी थे और उनकी उम्र लगभग 48 वर्ष बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार बीते 31 मई को रुंगटा…
मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त राष्ट्र संवाद संवादाता सरयू राय के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में दी जानकारी, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट और अवैध कनेक्शनों पर भी हुई चर्चा जमशेदपुर: मानगो क्षेत्र के बड़े नालों की सफाई का कार्य सोमवार से शुरू किया जाएगा। यह जानकारी अपर नगर आयुक्त जीतेंद्र कुमार यादव ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा एवं अन्य प्रतिनिधियों के साथ बैठक में दी। बैठक में गौड़ बस्ती में रात 12 बजे होने वाली जलापूर्ति की समय-सारिणी बदलने पर सहमति बनी। अपर नगर आयुक्त ने…
मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के सफल संचालन को लेकर सिदगोड़ा टाउन हॉल में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने निर्वाचन कार्यों को समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ व पर्यवेक्षक शामिल हुए। उन्हें घर-घर सत्यापन, गणना प्रपत्रों के संकलन, नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटि संशोधन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की…
पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित एन रोड में शनिवार दोपहर शातिर ठगों ने पुलिसकर्मी बनकर एक महिला को झांसे में लिया और करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, एम रोड स्थित क्वार्टर में रहने वाली प्रकाश कौर पैदल एन रोड से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने उन्हें रोककर बताया कि पीछे…
बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद की है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलीबोधन…
विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित पार्क में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता एवं भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा टाटा फाउंड्री यूनियन मध्य विद्यालय के भवन प्रभारी श्री कुलवंत सिंह बंटी ने किया। इस अवसर पर श्री बंटी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित, स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक…
गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिखों के पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव की स्मृति में जेमको सिख संगत द्वारा जेमको गुरुद्वारा के मुख्य द्वार के समीप छबीली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर टेल्को थाना प्रभारी एवं वरीय पुलिस निरीक्षक सुरेश प्रसाद, समाजसेवी नंदलाल सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय तथा सवर्ण महासंघ फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी डी त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ग्रंथि सरदार योगिंदर सिंह ने गुरुवाणी का पाठ किया तथा श्रद्धालुओं और…
पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में राष्ट्र संवाद संवादाता एनटीएचए के आशीष तानी पूर्ति ने पाकिस्तान के खिलाफ चार गोल दागकर भारत को अंडर 18 एशिया कप के फाइनल में पहुंचाया विश्व स्तरीय हॉकी का रोमांचक प्रदर्शन करते हुए, नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) के कैडेट आशीष तानी पूर्ति ने जूनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी में एक यादगार अध्याय लिख दिया। पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में आशीष ने चार शानदार गोल दागते हुए भारत की जीत की कहानी रची और टीम को मेंसअंडर 18 हॉकी एशिया कप 2026 के ग्रैंड फिनाले में…
जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान राष्ट्र संवाद संवादाता समाहरणालय परिसर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेला का शुभारंभ, उपायुक्त राजीव रंजन ने फीता काटकर किया उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर में शनिवार को आम महोत्सव-सह-बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त राजीव रंजन ने फीता काटकर किया। मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों में उत्पादित अलग-अलग किस्मों के आमों के स्टॉल लगाए गए, जहां किसानों द्वारा तैयार फलों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि मनरेगा के तहत संचालित महत्वाकांक्षी बिरसा हरित ग्राम…
