🙏🌅नमस्कार 🌅🙏 *आपका *राष्ट्र* *आपका *संवाद* *राष्ट्र संवाद पञिका* *राष्ट्र संवाद तीसरे दशक में* *बेमिसाल 25 साल* *राष्ट्र संवाद की मुहिम : सकारात्मक पत्रकारिता बदलें सोच बदलेगा समाज* 🪷जय गणेश 🪷 💐दिनांक 16जुलाई दिन बुधवार 2025 www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com rashtrasamwad. com *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* *NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP* JHAHIN2000/1039 *राष्ट्रसंवाद दैनिक:-* JHAHIN01092 *राष्ट्र संवाद नजरिया : बिहार के चुनावी चक्रव्यूह में चुनावी चाणक्य प्रशांत किशोर!* https://rashtrasamvad.com/prashant-kishor-the-electoral-chanakya-in-bihars-electoral-maze/ *”प्रेरणा के प्रतीक: प्रजापति समाज के साहित्यिक रत्न”* *”प्रजापति समाज के अनमोल रत्न: डॉ. सत्यवान सौरभ और प्रियंका सौरभ”* *साम्प्रतिक सामाजिक पतन के लिए कसूरवार कौन:मनीषा शर्मा* *न्याय,…
Author: News Desk
दलमा शिवमंदिर में श्रद्धालुओं से शुल्क लेना सनातन विरोधी, अविलंब निरस्त हो आदेश: विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:सावन मास के पवित्र अवसर पर दलमा पहाड़ स्थित प्राचीन शिवमंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से प्रवेश शुल्क लिये जाने पर विश्व हिन्दू परिषद ने तीखा विरोध जताया है। परिषद ने इसे सनातन धर्म और श्रद्धालुओं की आस्था के विरुद्ध बताते हुए राज्य सरकार के इस निर्णय को अविलंब रद्द करने की मांग की है। विश्व हिन्दू परिषद सिंहभूम विभाग के मंत्री अरुण सिंह ने इसे “मुगल फरमान” बताते हुए कहा कि यह जजिया कर की तरह है, जिसे…
बिहार : नीतीश ने समस्तीपुर में 522.70 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया राष्ट्र संवाद संवाददाता समस्तीपुर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड में 522.70 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। आधिकारिक बयान के मुताबिक कुमार ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी परियोजनाएं समय पर पूरी हों। बयान के मुताबिक, ‘‘मुख्यमंत्री ने सरायरंजन प्रखंड के अंतर्गत मनिका ग्राम पंचायत उच्च विद्यालय से 200.67 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं…
शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से धरती पर वापसी: आदित्यनाथ समेत नेताओं ने बधाई दी लखनऊ, 15 जुलाई (भाषा) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिन के प्रवास के बाद ‘ग्रुप कैप्टन’ शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर सकुशल वापसी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने मंगलवार को उन्हें बधाई दी तथा उनकी यात्रा को देश के लिए गौरव का क्षण एवं युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। ड्रैगन अंतरिक्ष यान मंगलवार को भारतीय समयानुसार अपराह्न तीन बजकर एक मिनट पर अमेरिका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के सैन डिएगो के पास समुद्र में उतरा। इस तरह…
फर्जीवाड़ा मामले में सीआइडी ने दूसरी बाद दी टंडवा अंचल में दस्तक, मचा हड़कंप टंडवा अंचल में देर शाम तक सीआईडी ने खंगाली फाइलें, ले गई साथ चतरा: टंडवा अंचल कार्यालय में बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा मामले की जांच कर रही सीआइडी टीम ने मंगलवार को दूसरी बार दस्तक दी है। जिससे हड़कंप मचा रहा। एक पखवाड़े के अंदर 5 जुलाई के बाद दूसरी बार पहुंचीं जांच टीम अंचल कार्यालय में देर शाम तक घंटों फाइलों को खंगालने के बाद अपने साथ कई दस्तावेजों को साथ ले गई। विदित हो कि संगठित गिरोहों द्वारा फर्जी दस्तावेजों के जरिए सीसीएल से 22…
बिहार के चुनावी चक्रव्यूह में चुनावी चाणक्य प्रशांत किशोर! देवानंद सिंह बिहार की राजनीतिक ज़मीन एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। इस बार केंद्र में हैं चुनावी रणनीतिकार से जननेता बनने की राह पर अग्रसर प्रशांत किशोर, जिन्होंने ‘जन सुराज’ की मुहिम के सहारे प्रदेश में वैकल्पिक राजनीति की नई इबारत लिखने की ठानी है। सवाल यह है — क्या यह चाणक्य बिहार के राजनीतिक चक्रव्यूह को भेद पाएगा? प्रशांत किशोर को राजनीति का चाणक्य यूं ही नहीं कहा जाता। नरेंद्र मोदी से लेकर नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और जगन मोहन रेड्डी तक, उन्होंने…
डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल 🙏👏हर हर महादेव 🙏🏻 ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः। श्रृंगार और भक्ति के अद्भुत संगम पवित्र श्रावण मास में आपका स्वागत 🙏👏🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल.१५::०७::२०२५ मंगलवार मौना नागपंचमी एवं मधु श्रावणी व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏 .🙏 🕉️ *ॐ नमः शिवाय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे* 🚩 🌺 *((डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर झारखंड मूल गांव राढ़ी दरभंगा मिथिला मो एवं वाट्सअप नंबर ९४३०३३६५०३(9430336503) दिन में एग्यारह बजे से…
स्पेशल पब्लिक सिक्यॉरिटी बिल को लेकर आशंकाएं चिंताजनक देवानंद सिंह महाराष्ट्र विधानसभा मे पारित स्पेशल पब्लिक सिक्यॉरिटी बिल ने राज्य की राजनीति और नागरिक समाज के बीच गंभीर बहस को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा प्रस्तुत इस बिल को राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जरूरी बताया गया है, लेकिन इसके प्रावधानों और संभावित दुरुपयोग को लेकर जो आशंकाएं सामने आई हैं, वे किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र के लिए चिंताजनक हैं। यह बिल खासतौर पर तथाकथित अर्बन नक्सलियों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लाया गया है, लेकिन सवाल यह है कि अर्बन नक्सल आखिर…
कांवड़ या हुड़दंग? आस्था की राह में अनुशासन की दरकार कांवड़ यात्रा का स्वरूप अब आस्था से हटकर प्रदर्शन और उन्माद की ओर बढ़ गया है। तेज़ डीजे, बाइक स्टंट, ट्रैफिक जाम और हिंसा ने इसे बदनाम कर दिया है। इसके विपरीत रामदेवरा जैसी यात्राएं आज भी शांत, अनुशासित और समर्पित होती हैं। इसका कारण है भक्ति में विनम्रता, प्रशासनिक अनुशासन और राजनीतिक हस्तक्षेप की कमी। अब ज़रूरत है कि भक्ति को भक्ति ही रहने दिया जाए — अनुशासन के साथ, समर्पण के साथ, और समाज के प्रति ज़िम्मेदारी के साथ। -प्रियंका सौरभ भारत जैसे धर्मप्रधान देश में तीर्थयात्राओं…
डिजिटल-क्रांति से ही नकली नोटों पर नियंत्रण संभव -ललित गर्ग- भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा हाल ही में जारी एक चौंकाने वाली रिपोर्ट ने न केवल अर्थव्यवस्था को, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा और नागरिकों की जागरूकता को भी झकझोर कर रख दिया है। आरबीआई के गवर्नर द्वारा संसदीय समिति में प्रस्तुत एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024-25 में 500 रूपये के लगभग 1.8 लाख नोट नकली पाए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक हैं। यह संख्या किसी सामान्य अपराध की नहीं, बल्कि राष्ट्र के विरुद्ध एक षड्यंत्र की कहानी कहती है। जो यह दर्शाता है कि…
