एस. डी. एस. एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस विद्यालय में 76वाँ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता एस. डी. एस. एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस विद्यालय के प्रांगण में 76वाँ गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय प्राचार्या श्रीमती मौसमी दास ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक प्रेरणादायक संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने छात्रों से हमारे देश के विकास के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आभार व्यक्त करने को कहा। उन्होंने स्वर्णिम भारत, विरासत और विकास, विषय पर जोर दिया। उन्होंने दोहराया कि पहले ‘‘देश, राज्य, स्कूल और फिर मैं‘‘ एवं कहा कि देश का विकास देशभक्ति की भावना…
Author: News Desk
सेफ द्वारा सड़क सुरक्षा माह का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सेफ्टी अवेयरनेस फॉर एवरीवन (SAFE) क्लब और टाटा स्टील द्वारा कुडी महंती सभागार में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के 29 स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएसपी ट्रैफिक, जमशेदपुर, श्री नीरज कुमार ने किया। उन्होंने यातायात उल्लंघनों के कानूनी पहलुओं और लर्नर्स लाइसेंस की प्रक्रिया पर चर्चा की। टाटा स्टील के चीफ सेफ्टी, श्री नीरज कुमार सिन्हा ने सड़क सुरक्षा परिचर्चा के दौरान डिफेंसिव ड्राइविंग तकनीकों पर जानकारी दी और लापरवाही से वाहन चलाने तथा तेज गति…
सामाजिक एकता, शांति और समृद्धि के मिलकर प्रयास करना बेहद आवश्यक : काले प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई स्थानों पर राष्ट्र ध्वज फहराया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शहर के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्र ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन बागबेड़ा, लाल बिल्डिंग, भारत सेवाश्रम प्रणवानंद आवासीय विद्यालय सोनारी, जूनियर ब्लॉक बी.एस.एस प्रणव चिल्ड्रेन वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल, भक्तीनगर सामुदायिक भवन बर्मामाइंस, भक्तीनगर बर्मामाइंस, तिनप्लेट खालसा मध्य विद्यालय, सीनियर सिटीजन कमेटी बारीडीह पार्क, लोक सेवा एकता संघ बागुनहातु,…
रेलवे एवं अनावाद बिहार सरकार जमीन को सत्यापन करने उपायुक्त को ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : दक्षिण करनडीह पंचायत अंतर्गत झारखण्डनगर बस्ती के भूमि का खाता संख्या 372, प्लॉट संख्या 1133 है को विगत दिनांक 20/01/2025 को वरिष्ठ अनुभाग अभियंता ( कार्य ) भुमि दक्षिण पूर्व रेलवे के द्वारा अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था, उक्त जमीन को 30 जनवरी 2025 तक खाली करने कहा गया। इस बस्ती में लगभग 450 परिवारों की लगभग 4000 आबादी है जिसमें 3 पंचायतों का 3 3 वार्ड आता है इसके अतिरिक्त भी दक्षिण करनडीह पंचायत का वार्ड संख्या 4 का क्षेत्र शामिल…
संत एंथोनी हाई स्कूल खासमहल, जमशेदपुर के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज आरोहण बी डी सिंह के द्वारा किया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता संत एंथोनी हाई स्कूल खासमहल, जमशेदपुर के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज आरोहण बी डी सिंह के द्वारा किया गया। छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं हरसोलश के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। बी डी सिंह ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा गानातांत्रिक देश है और हम सबों को अपने देश के प्रगति और विकास के लिए सदैव अपना योगदान देना चाहिए। प्रत्येक नागरिक देश के विकास के लिए अपना भागीदारी तय करें तभी देश का…
जादूगोड़ा रंकणी मंदिर में ब्रह्मर्षि समाज का वन भोज सह परिवारिक मिलन समारोह आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा जादूगोड़ा रंकणी मंदिर के गोद में ब्रह्मर्षि समाज का आज वनभोज सह सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया।इधर इस सम्मेलन में पूरे जिले से ब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के अध्यक्ष विकास सिंह ने की। सम्मेलन में आगामी 22 फरवरी को स्वामी सहजानंद सरस्वती की 136 वी जयंती जमशेदपुर के ब्रह्मर्षि भवन कदमा में मानने का फैसला किया गया।इसके पूर्व सभी अतिथियों का शॉल ओढ़कर उपेंद्र शर्मा ने स्वागत किया। इधर कार्यक्रम की…
एक फ्लैट जमींदोज टायो आवासीय परिसर में मची अफरा- तफरी टायो कॉलोनी के जर्जर ई-टाइप का फ्लैट गिरकर जमींदोज, बड़ा हादसा टला राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टायो रोल्स मिल के कॉलोनी स्थित ई टाइप में निर्मित दो फ्लैट पूरी तरह ढहकर गिर गया। हालांकि समय रहते उन फ्लैटों में रहने वाले सभी लोग सपरिवार उससे बाहर निकल चुके थे। इस कारण कोई बड़ी घटना नहीं घटी और जान माल की कोई क्षति नहीं हुई। बताया गया है कि बीते रविवार की रात ही निचले तल्ले के आगे का भाग गिरकर जमींदोज हो गया था। इसके…
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के साथ-साथ बड़ी हस्तियां भी त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रही हैं। रविवार, 26 जनवरी को मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम ने गंगा में स्नान कर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हमेशा ऊर्जा से भरपूर मैरी कॉम ने मेले में गंगा किनारे दौड़ते हुए और कैमरे के लिए पोज़ देते हुए अपने उत्साह को जाहिर किया। उन्होंने कहा, “मैं हिंदू संस्कृति और परंपराओं का बहुत सम्मान करती हूं। इस अनुभव को खुद महसूस करने के लिए यहां आई हूं।” 13 जनवरी से शुरू हुए इस…
दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आज आरोप लगाया है कि पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वोटों के बदले हजारों वेतनभोगी कार्यकर्ताओं को रुपया बांट रहे हैं. नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे वर्मा ने आप पर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को पैसे बांटने का आरोप लगाया. दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ता झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में लोगों को कैलेंडर में लपेटकर 500 रुपये के नोट दे रहे हैं. भाजपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग स्लम इलाकों में कैलेंडर में लपेटकर 500…
मुंबई। मुंबई से दुबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 909 शनिवार को तकनीकी खामियों के चलते करीब 5 घंटे की देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। यह घटना मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई, जहां फ्लाइट को सुबह 8:25 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन घंटों तक विमान उड़ान नहीं भर सका। तकनीकी खामी के कारण फ्लाइट में फंसे यात्रियों ने एयर कंडीशनिंग काम न करने की शिकायत की और बताया कि विमान के अंदर दम घुटने जैसी स्थिति बन गई थी। वायरल वीडियो में देखा गया कि यात्री क्रू मेंबर्स…