Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर एग्रिको से साकची सुभाष मैदान तक निकलेगी भव्य नववर्ष यात्रा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर धर्म

    हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर एग्रिको से साकची सुभाष मैदान तक निकलेगी भव्य नववर्ष यात्रा

    News DeskBy News DeskMarch 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • हिंदू जागरण मंच करेगा नेतृत्व

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में 29 मार्च (शनिवार) को भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा हर वर्ष की भाँति इस बार भी एग्रिको गोलचक्कर स्थित पुराना दुर्गा पूजा मैदान से आरंभ होगी और शहर के विभिन्न मार्गों से होकर सुभाष मैदान (आम बगान मैदान) में भारत माता की आरती के साथ संपन्न होगी।

    तुलसी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल ने बताया कि यह यात्रा हिंदू संस्कृति, परंपराओं और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली जाती है। इस दौरान श्रीराम दरबार एवं शिव बारात की झांकी, भारत माता की झांकी, शिव तांडव नृत्य, पारंपरिक अस्त्रों का प्रदर्शन जैसे आकर्षक आयोजन होंगे। यात्रा के दौरान सुसज्जित रथ एवं घोड़े, भगवा ध्वज और पताका से सजी सड़कों पर भव्य हिंदू समागम का नजारा देखने को मिलेगा।

    यात्रा का मार्ग एग्रिको गोलचक्कर से प्रारंभ होकर भालूबासा, साकची रामलीला मैदान, साकची बड़ा गोलचक्कर होते हुए सुभाष मैदान (आम बगान मैदान) पहुंचेगा, जहाँ भारत माता की आरती के पश्चात समापन सभा आयोजित होगी।

    प्रशासन से विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आग्रह : यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को पूर्व में ही लिखित सूचना देकर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का आग्रह किया गया है। आयोजकों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं।

    हिंदू संगठनों की व्यापक सहभागिता : इस नववर्ष यात्रा में शहर के विभिन्न हिंदूवादी एवं धार्मिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता रहेगी। प्रेस वार्ता में भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा,बबुआ सिंह,आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, अनिल सिंह,सतीश गुप्ता, चिंटू सिंह ,पप्पू उपाध्याय, अप्पू तिवारी, शैलेश गुप्ता, सतीश मुखी, सोनू ठाकुर, सागर राय, सेंट्रल गुरुद्वारा के सुरेन्द्र सिंह शिंदे,अमीश अग्रवाल, रमन सिंह, कुश कुमार ,नौजवान महासभा के अमरीक सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

    हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में यह आयोजन हिंदू एकता एवं संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक होगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनदियों/जल श्रोतों का हमारे जीवन में काफी महत्वः डीएफओ
    Next Article अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम है झारखंड सरकार हेमंत सोरेन जल्द दे इस्तीफा : आजसू

    Related Posts

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    September 14, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    September 14, 2026

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    भारत को वीटो का अधिकार बदलती विश्व व्यवस्था की अनिवार्य मांग

    सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.