अमीरी की जीवनशैली, प्रदूषण का बोझ और गरीब की त्रासदी -ललित गर्ग- देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आज जिस घातक पर्यावरण संकट से गुजर रही है, वह केवल एक शहर की समस्या नहीं, बल्कि पूरे देश के लिये चेतावनी है। विडंबना यह है कि इस संकट के नाम पर जो तात्कालिक उपाय लागू किए जाते हैं, उनका सबसे बड़ा खामियाजा वही तबका भुगतता है, जिसकी इसमें सबसे कम भूमिका होती है-गरीब और श्रमिक वर्ग। इसी पीड़ा को शब्द देते हुए सुप्रीम कोर्ट को कहना पड़ा कि अमीरों की जीवनशैली से पैदा हुई मुश्किलों का सामना गरीबों को करना पड़ता है।…
Author: News Desk
हांसी : इतिहास के केंद्र से हाशिये तक और फिर जिले की दहलीज़ पर (हांसी : इतिहास ने छीना, वक्त ने लौटाया जिला) हांसी कभी हरियाणा क्षेत्र की राजधानी रही है। जॉर्ज थॉमस के शासनकाल में यह प्रशासनिक और व्यापारिक केंद्र था। मुगल काल में यहां टकसाल और सैनिक छावनी स्थापित की गई। 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों के खिलाफ तीव्र प्रतिरोध के कारण हांसी से जिला दर्जा छीना गया और लगभग 1870–80 के बीच हिसार को जिला बनाया गया। 1966 में हरियाणा गठन के बाद हिसार का कई बार पुनर्गठन हुआ। 2025 में हांसी को पुनः जिला बनाने की…
प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में ओमान पहुंचे, रक्षा उप प्रधानमंत्री से की मुलाकात एजेंसी मस्कट। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे। हवाई अड्डे पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच भारत–ओमान मित्रता और द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बातचीत हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ओमान भारत का अटूट मित्र और ऐतिहासिक संबंधों वाला देश है। यह यात्रा सहयोग के नए…
सरयू राय का परिपक्व बयान: राजनीतिक शालीनता का संदेश अमन शांडिल्य जमशेदपुर: लिट्टी चौक–एनएच 33 पुल शिलान्यास प्रकरण को लेकर सामने आया विधायक सरयू राय का बयान केवल एक विवाद की सफाई भर नहीं, बल्कि राजनीतिक परिपक्वता और दूरदर्शिता का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। पूरे घटनाक्रम में जिस तरह सरयू राय ने संयम, संवाद और पारिवारिक भावनाओं को प्राथमिकता दी, उससे सियासी माहौल में सकारात्मक संदेश गया है। विधायक पूर्णिमा साहू को “पुत्रवधू (बहु)” के समान बताकर सरयू राय ने न सिर्फ व्यक्तिगत सम्मान दर्शाया, बल्कि क्षेत्रीय राजनीति में सौहार्द और सहयोग की नई लकीर भी खींची है।…
🙏🌅नमस्कार 🌅🙏 *आपका *राष्ट्र* *आपका *संवाद* *राष्ट्र संवाद पञिका* *राष्ट्र संवाद तीसरे दशक में* *बेमिसाल 25 साल* *राष्ट्र संवाद की मुहिम : सकारात्मक पत्रकारिता से ही बदलेगा समाज* 🪷जय गणेश 🪷 💐दिनांक 17दिन बुधवार 2025 www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com rashtrasamwad. com *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* *NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP* JHAHIN2000/1039 *राष्ट्रसंवाद दैनिक:-* JHAHIN01092 *राष्ट्र संवाद नजरिया :मालदा-मुर्शिदाबाद भूल जाइए, कोलकाता में कट गए 25% वोट* *नए साल पर घोड़ा बांदा थीम पार्क बना पिकनिक का पसंदीदा ठिकाना* 17-12-2025-Page 1-Rashtrasamvad https://epaper.rashtrasamvad.com/publication/daily/17-12-2025?page=1 *आतंकवाद पर पश्चिमी मीडिया का पाखंड, पहलगाम ‘चरमपंथी हमला’ और सिडनी ‘टेरर अटैक’ क्यों?* *मनरेगा का…
भाजपा में युवा नेतृत्व की नई आहट पर भरोसा -ः ललित गर्ग:- भारतीय राजनीति में लंबे समय से जिस क्षण की प्रतीक्षा थी, वह अब एक निर्णायक मोड़ पर आ खड़ी हुई है। दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय नेतृत्व की बागडोर युवा हाथों में सौंपने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए नितिन नबीन को पार्टी का नया कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यद्यपि यह नियुक्ति औपचारिक रूप से अस्थायी कही जा रही है, किंतु जिस प्रकार से इस निर्णय का पार्टी के भीतर और बाहर स्वागत हो रहा है, उससे यह…
डिमना लेक में खिले कमल बने आकर्षण, किसानों की आय का साधन और पर्यटकों की पसंदीदा सेल्फी स्पॉट उमा शंकर दुबे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :जमशेदपुर से सटे डिमना लेक में इन दिनों खिले कमल के फूल सुबह के समय मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं। सूरज की पहली किरणों के साथ जब कमल खिलते हैं तो पूरा इलाका प्राकृतिक सौंदर्य से भर उठता है। यह नज़ारा राहगीरों और प्रकृति प्रेमियों को खासा आकर्षित कर रहा है। स्थानीय किसानों द्वारा डिमना लेक में कमल की खेती की जाती है। ये किसान सुबह-सुबह कमल तोड़कर उन्हें स्थानीय बाजारों में बेचते…
के.के. बिल्डर की पहल: सबर जनजाति के जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता गुड़ाबांधा। शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए सबर जनजाति के जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम के.के. बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से सम्पन्न हुआ। आयोजन में कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री विकास सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि सिंह एवं उनकी बहन श्रीमती ऊषा सिंह की विशेष एवं सक्रिय उपस्थिति रही। कंबल वितरण कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम जिले के बीहड़ एवं दुर्गम क्षेत्रों में स्थित गुड़ाबांधा प्रखंड के ग्राम धोबोडूंगरी, अर्जुनबेडा, धातकीडीह, मकड़ी, जवालकाटा, फुलकुटा, सिंहपुरा एवं…
एकांत का सौंदर्य और भीतर की यात्रा: बदलते समय में आत्मिक अनुशासन की आवश्यकता बाहरी दुनिया की चकाचौंध के बीच भीतरी संसार को सँभालना ही जीवन का सबसे बड़ा संतुलन — डॉ. प्रियंका सौरभ आज का मनुष्य निरंतर दौड़ में है—लक्ष्य पाने की दौड़, दिखावे की दौड़, और दूसरों की अपेक्षाओं को पूरा करने की दौड़। इस भागदौड़ के बीच जो सबसे अधिक छूट गया है, वह है मनुष्य का अपना आंतरिक जगत। आधुनिक जीवनशैली ने हमें बाहरी दुनिया से इतना जोड़ दिया है कि हम स्वयं से मिलने का समय ही खो बैठे हैं। ऐसे समय में ‘एकांत’ कोई…
‘दिवास्वप्न’ के आलोक में वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य • प्रमोद दीक्षित मलय शिक्षा साहित्य में ऐसी पुस्तकें बहुत कम हैं जो शिक्षक, विद्यार्थी, विद्यालय एवं समुदाय के पारस्परिक सम्बन्धों का विवेचन करते हुए बच्चों को समझने और उन्हें ज्ञानार्जन के सहज अवसर उपलब्ध कराने की बात करती हों, गिजुभाई बधेका कृत ‘दिवास्वप्न’ एक ऐसी ही प्रेरक पुस्तक है। अफ्रीका से वर्ष 1909 में भारत वापस आकर गिजुभाई कानून की पढ़ाई पूरी कर वकालत के काम में लग गये। अपने पुत्र की शिक्षा के लिए जब उचित विद्यालय चाहा तो तमाम कोशिश और खोजबीन के बाद भी आनंदमय माहौल वाला विद्यालय न…
