*नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के कर्म में, झारखंड के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED बम ब्लास्ट की चपेट में आकर सीआरपीएफ के दो जवान हुए थे घायल *घायल जवानों को एयरलिफ्ट का इलाज के लिए लाया गया था रांची के राज अस्पताल *अस्पताल में इलाज के क्रम में सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल हुए शहीद… *IED बम ब्लास्ट में घायल, CRPF के हेड कांस्टेबल पार्थ प्रीतम डे का चल रहा इलाज. राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा : नक्सली मुक्त झारखंड बनने के उद्देश्य से लगातार नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के द्वारा संयुक्त…
Author: News Desk
सितारामपुर डैम के किनारे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या का मामला राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला : गम्हरिया थाना अंतर्गत सितारामपुर डैम के किनारे दिनांक- 14.03.2025 को संध्या में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी पहचान अफसर अली पिता स्व0 शौकत अली पता आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती एच रोड़, थाना- आदित्यपुर, जिला- सरायकेला-खरसावां के रुप में की गई । इस संबंध में मृतक की पुत्री के द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर गम्हरिया थाना कांड सं0- 30/2025, दिनांक- 15.03.2025, धारा- 103(1)/61(2)/238(A)/3(5)B.N.S-2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।पुलिस अधीक्षक सराइकेला खरसावाँ द्वारा…
विधि व्यवस्था के संधारण में सहयोग, ससमय विसर्जन एवं बेहतर कार्य करने वाले स्वयंसेवक/अखाड़ा समिति को समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा… जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त केन्द्रीय समिति 100 वॉलंटियर एवं प्रत्येक अखाड़ा समिति 25-25 वॉलंटियर को चिन्हित कर प्रशासन को सूची दें… वरीय पुलिस अधीक्षक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा केन्द्रीय शांति समिति एवं रामनवमी अखाड़ा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आगामी पर्व त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था एवं जनसुविधाओं तथा सुगम यातायात व्यवस्था के संदर्भ में…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर मानगो के ओलोडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या कांड का खुलासा कर दिया है, कल सुबह ओलीडीह एक सरकारी स्कूल के कमरे से एक युवक पवन शर्मा का शव बरामद किया गया था, जिसका धारदार हथियार से गला पर वार कर हत्या कर दी गईं थी, पुलिस ने इस मामले मे पवन के दो साथियों को ही गिरफ्तार किया है, इनके पास से धारदार हथियार भी बरामद किया गया है, एक बाइक भी जप्त की गईं है, हत्या मे शामिल एक साथी फरार है जिसकी…
नदियों का अविरल बहते रहना जरूरी: सरयू राय बोकारो में विश्व जल दिवस के मौके पर बोले सरयू ग्लेशियरों का संरक्षण बेहद जरूरी: अंशुल शरण बोकारो स्टील प्लांट के सहयोग से प्रदूषण रोकने का प्रयास जारी: आर आर सिन्हा राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो। विश्व जल दिवस के अवसर पर युगांतर भारती, नेचर फाउंडेशन, जल जागरूकता अभियान और दामोदर बचाओ आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान में बोकारो जिला के आशा लता केंद्र, सेक्टर पाँच में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष सरयू राय थे। सरयू राय…
बिरसानगर पुलिस ने चोरी मामले में सोनार समेत पांच को किया गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 6 में रिटायर्ड पुलिस कामेश्वर प्रसाद सिंह के बंद घर में 6 मार्च को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने सोनार समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी से पूछताछ के क्रम में पुलिस को कुछ जेवर भी हाथ आया है. पूरे मामले का खुलासा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में किया. गिरफ्तार आरोपियों में सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती न्यू टाटा लाइन का सतपाल सिंह, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के…
सारंडा में आईईडी विस्फोट, सीआरपीएफ के दो जवान घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोटक की चपेट में आने से शनिवार को दो जवान घायल हो गए, जिन्हें एयरलिफ्ट करके रांची ले जाया गया है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शनिवार कोअपराह्न करीब 2.30 बजे छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम मरांगपोंगा के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाया गया आईईडी को विस्फोट किया गया, जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ 193 बटालियन के एसआई सुनील…
कानून बनाकर 86 बस्ती के लोगों के लिए पूर्ण मालिकाना हक दें सरकार : पूर्णिमा साहू विधानसभा में गूंजा 86 बस्तियों के मालिकाना हक का मामला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में 86 बस्ती के लाखों निवासियों के लिए पूर्ण मालिकाना हक की मांग को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सरकार से अपील की कि कानून बनाकर इन बस्तियों के लोगों को स्थायी अधिकार दिया जाए। शनिवार को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत इस मुद्दे को उठाते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि वर्ष 2018 में हमारी सरकार ने 86 बस्ती में लीज…
राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची : रांची के सिरम टोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल के सामने बन रहे फ्लाईओवर के रैंप हटाने की मांग को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों के द्वारा आज रांची बंद बुलाया गया है। आदिवासी संगठनों के बंद को ध्यान में रखते हुए रांची पुलिस ने एहतीयतन 1000 अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया बैंद समर्थक सुबह से ही सड़क पर उतरे हैं जगह-जगह टायर जलाकर प्रमुख सड़कों को अवरुद्ध किया कर, अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। बता दे कि केंद्रीय सरना स्थल के सामने बन रहे फ्लाईओवर के रैंप को हटाने…
एसएसपी तक मामला पहुंचने पर एएसआई अनिरुद्ध सिंह को किया सस्पेंड राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो ट्रैफिक थाना में वसूली को लेकर दो पुलिस अधिकारियों मान गो ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी बंधन भगत और अनिरुद्ध सिंह A S I के बीच जबरदस्त विवाद हो गया। मामला उस समय गरमा गया जब ट्रैफिक पुलिस ने एक ही गाड़ी का दो बार चालान काट दिया। इस घटना के बाद थाना परिसर में दोनों पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त किए गए एक वाहन से अतिरिक्त वसूली का…
