राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर मे स्कूली छात्रों के बिच सनातन धर्म के प्रति जागरूकता एवं इससे जुड़े त्योहारों को निष्ठा पूर्वक मानाने का सन्देश देने हेतु शहर के एक स्कुल ने सार्थक प्रयास किया है, मानगो स्थित जे.पी. स्कुल प्रबंधन द्वारा मंगलवार को स्कुल के समीप हनुमान मंदिर मे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जहां स्कूली छात्र छात्राएँ, शिक्षक समेत स्कुल प्रबंधन के सदस्य उपस्थित थे, सभी ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया, स्कुल प्रबंधन के सचिव अर्जुन शर्मा ने कहा की ये हमारे सनातन संस्कृति की परंपरा है, और इसे नये पीढ़ी तक…
Author: News Desk
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला : नीति आयोग की दो सदस्यीय टीम मंगल को दो दिवसीय दौरे पर अकांक्षी प्रखंड गम्हरिया पहुंची है. टीम ने इसकी शुरुआत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से की है. उसके बाद गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. उसके बाद बिरबांस पंचायत के तिरिलडीह आंगनबाड़ी, मुड़िया पंचायत भवन, कोलाबिरा कौशल विकास केंद्र जाएगी. मालूम हो कि केंद्र सरकार के नीति आयोग द्वारा अकांक्षी प्रखंडों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे आधारभूत क्षेत्र में विकास पर केंद्रित कार्यक्रम चलाया जा रहा है. टीम द्वारा इन्हीं बिंदुओं पर जांच की जाएगी. इस…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : XLRI जमशेदपुर ने PGDM (GM) AI नेक्सस क्लब द्वारा आयोजित अपने AI कॉन्क्लेव के उद्घाटन संस्करण, Manakriti: AI & Business – Transforming Strategy, Innovation and Leadership की सफलतापूर्वक मेजबानी की। यह कार्यक्रम उद्योग जगत के नेताओं, नीति निर्माताओं और एआई विशेषज्ञों के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में कार्य करता है, जहाँ वे AI के व्यावसायिक रणनीति, नेतृत्व और नवाचार पर परिवर्तनकारी प्रभाव पर चर्चा करते हैं। कॉन्क्लेव का उद्घाटन XLRI जमशेदपुर के निदेशक डॉ. (Fr.) एस. जॉर्ज, S.J. और XLRI जमशेदपुर के डीन (अकादमिक) डॉ. संजय के. पात्रो ने किया। अपने मुख्य भाषण…
70 वर्ष के किसी भी श्रेणी के बुजुर्गों का हो रहा आयुष्मान से मोतियाबिंद सर्जरी, केवल आधार कार्ड की आवश्यकता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : आनंद मार्ग सुनील आनंद का कहना है कि बहुत सारे बुजुर्ग को यह जानकारी नहीं है की 70 साल के बुजुर्गों को भी अब आयुष्मान का लाभ मिल रहा है।पैसा कम होने के कारण चिकित्सा के अभाव में लोग भटक रहे हैं। परंतु 70 वर्ष एवं उससे ज्यादा आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान से चिकित्सा करना आसान हो गया है। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से दृष्टि सेवा…
मनरेगा मजदूर चांद मुनि मुंडारी को मजदूरी का 73000 भुगतान नहीं करने का मामला बीडीओ की चलंत संपत्तियों को भी जब्त कर नीलाम करने का आदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला : मनरेगा मजदूर चांद मुनि मुंडारी को मजदूरी का 73000 भुगतान नहीं करने के मामले में सरायकेला सिविल जज आशीष अग्रवाल की अदालत ने सरायकेला बीडीओ कार्यालय को सील कर उनके चलंत संपत्तियों को जप्त कर नीलम करने का आदेश जारी किया है. उक्त आदेश के आलोक में मंगलवार को न्याय नाजीर गोविंद कुमार के साथ पहुंचे न्यायालय कर्मियों ने बीडीओ कार्यालय को सील करते हुए वहां मौजूद सभी चल संपत्तियों…
अद्भुत , अलौकिक और ऐतिहासिक रही नमन की अखंड तिरंगा यात्रा, शहरवासियों ने मुक्त कंठ से सराहा युवाओ को बलिदानियों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है नमन , ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणा : *सरयू राय* *तिरंगा यात्रा देशभक्ति का जो अलख जगा रही है वह इस राष्ट्र के अखंडता और समरसता की मिसाल है , नमन को नमन – *विद्युत महतो* *जब तक प्राण है , माँ भारती का बुलंद जयघोष होता रहेगा , शहरवासियों का हृदय से आभार – : *काले* *119 स्थानों पर यात्रा का शहरवासियीं ने किया भव्य स्वागत* *मुस्लिम बस्ती ( गैसीया…
पटना में दिनदहाड़े अगमकुआं क्षेत्र के हॉस्पिटल में घुसकर डायरेक्टर की गोली मारकर हत्या राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना : बिहार के पटना में शनिवार को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक निजी अस्पताल में घुसकर 35 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान सुरभि राज के रूप में हुई है. पटना सिटी-1 के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अतुलेश झा ने बताया कि सुरभि पटना के अगमकुआं इलाके में स्थित अस्पताल की निदेशक थी, लेकिन वह चिकित्सक नहीं थी। उन्होंने बताया कि अगमकुआं थाने को दोपहर…
पहले मैच में एसआरएच और राजस्थान रॉयल्स की टीमें भिड़ेंगी. दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा. इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की जीत के साथ हो चुकी है. आरसीबी ने शनिवार को गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स को हराया. अब इंतजार रविवार को होने वाले आईपीएल के पहले डबल हेडर का है. इस दिन टूर्नामेंट में दो मुकाबले होंगे. दोपहर 3.30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स में मुकाबला होगा. इसके बाद शाम 7.30 से आईपीएल का अल-क्लासिको कहा जाने वाला मुकाबला होगा, जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने सामने…
नौबतपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच चली तीन घंटे चली मुठभेड़ कई हथियार और जिंदा कारतूस किया जप्त राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना : बिहार में अपराधियों की गिरफ्तार और एनकाउंटर का समय अब शुरू हो चुका है जहां लगातार बिहार में एनकाउंटर अपराधियों का किया जा रहा है। इसी करी में राजधानी पटना से 20 किलोमीटर दूर नौबतपुर इलाके में पटना पुलिस और अपराधियों के बीच तीन घंटा मुठभेड़ चली।जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली जिसके बाद पटना पुलिस की टीम ने दो लाख का इनामी कुख्यात अपराधी भरत शर्मा और उसके दो साथी को गिरफ्तार कर लिया।…
आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के एसआइ शहीद सुनील कुमार मंडल को राँची में दी गई श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची : *झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राँची के धुर्वा, सेक्टर-2 स्थित 133 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय पहुंचकर शहीद सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार मंडल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। *मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से दिवंगत शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। माननीय मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों के…
