Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 2 लाख के इनामी कुख्यात अपराधी सहित तीन लोग गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    2 लाख के इनामी कुख्यात अपराधी सहित तीन लोग गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskMarch 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • नौबतपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच चली तीन घंटे चली मुठभेड़
    • कई हथियार और जिंदा कारतूस किया जप्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पटना : बिहार में अपराधियों की गिरफ्तार और एनकाउंटर का समय अब शुरू हो चुका है जहां लगातार बिहार में एनकाउंटर अपराधियों का किया जा रहा है। इसी करी में राजधानी पटना से 20 किलोमीटर दूर नौबतपुर इलाके में पटना पुलिस और अपराधियों के बीच तीन घंटा मुठभेड़ चली।जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली जिसके बाद पटना पुलिस की टीम ने दो लाख का इनामी कुख्यात अपराधी भरत शर्मा और उसके दो साथी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन पिस्टल और कई जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। वही पटना पुलिस टीम को सूचना मिली कि 2 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी भरत शर्मा नौबतपुर क्षेत्र के शेखपुरा गांव में अपने साथियों के साथ मौजूद है जिसके बाद पटना पुलिस की टीम और एसटीएफ की टीम मौके वारदात पर पहुंची तो पहले से अपराधी की गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही थी लेकिन पटना पुलिस की टीम पर अपराधी ने फायरिंग की इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पटना पुलिस की टीम भी कई राउंड फायरिंग की जहां पुलिस टीम लगातार गिरफ्तार करने की कोशिश की जिसके बाद अपराधों की गोली खत्म हुई तब अपराधियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया फिलहाल पटना पुलिस की टीम ने 2 लाख का इनामी अपराधी भरत शर्मा और उसके दो साथियों गिरफ्तार कर लिया है।

    घटना को लेकर पटना पश्चिम सिटी एसपी शरत आर एस ने बताया कि पटना पुलिस की टीम को सूचना मिली कि 2 लाख का ईनामी कुख्यात अपराधी भरत शर्मा और उसके दो साथी को नौबतपुर थानाक्षेत्र के शेखपुरा गांव में देखा गया है जिसके बाद फुलवारी डीएसपी टू दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसमें नौबतपुर थानाध्यक्ष पिपलावा थानाध्यक्ष के अलावा पटना एसटीएफ की विशेष टीम भी शामिल थी। इसी को लेकर देर रात्रि पटना पुलिस की टीम शेखपुरा गांव पहुंची इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच कई राउंड गोली चली और अंत में पुलिस टीम ने दो लाख की ख्यात अपराधी भरत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और उसके दो साथी भी गिरफ्तार हुए हैं कुल तीन पिस्तौल बरामद किए गए हैं फिलहाल गिरफ्तार लोगों से और भी हथियार होने की सूचना मिली है जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीम करवाई कर रही हैं। साथ ही एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी भरत शर्मा के ऊपर पटना जिला समेत कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज है काफी दिनों से पटना पुलिस की टीम को तलाश थी उसके ऊपर 2 लाख का इनाम भी रखा गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के एसआइ शहीद सुनील कुमार मंडल को राँची में दी गई श्रद्धांजलि
    Next Article इंडियन प्रीमियर लीग : पहला डबल हेडर आज, धोनी को रोकने के लिए सूर्या के पास नहीं कोई प्लान

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.