Author: News Desk

पर्व एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित कराने के लिए फ्लैग मार्च राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : आगामी पर्व एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के साथ शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में परसुडीह, जुगसलाई, बिष्टुपुर, साकची, कदमा सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस बल की उपस्थिति दर्ज कराई गई। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया तथा आम जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची : चक्का रांची में हुए भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या से लोगों ने काफी विरोध-प्रदर्शन किया है। रांची के गली-चौराहों में चक्का जाम किया गया है। सड़के सुनसान है, दुकानें बंद है, जिसका सीधा असर आम जनता पर देखने को मिला है। राजधानी में अधिकतर स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इस बंद में भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ आजसू पार्टी, जेएलकेएम सहित कई संगठनां ने अपना समर्थन दिया है ।  राजधानी रांची में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। विभिन्न दलों ने नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफा…

Read More

70 हजार रुपये व काफी संख्या में शराब की बोतलें जलीं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :  जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बाजार स्थित देसी एवं अंग्रेजी शराब दुकान में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई. घटना के बारे में वाइन शॉप के कर्मचारी अरविंद कुमार ने बताया कि सवेरे 8:00 बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है, इसके बाद वह दुकान पहुंचे और सिदगोड़ा थाना और अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और झारखंड सरकार की एक दमकल पहुंचकर आग पर काबू पर काबू पाया, लेकिन इस बीच दुकान में रखे…

Read More

इंटरनेशनल में 1.10 करोड़ जबकि डॉमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख के पैकेज पर हुए लॉक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ के शैक्षणिक सत्र 2023-2025 के विद्यार्थियों का रिकॉर्ड प्लेसमेंट हुआ. दो वर्ष के पीजीडीएम ( बिजनेस मैनेजमेंट व ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट ) बैच के सभी 591 स्टूडेंट लॉक हो गए. इस बार भी एक्सएलआरआइ के जमशेदपुर और दिल्ली एनसीआर कैंपस के 100 फीसदी विद्यार्थी लॉक हुए. इस बार रिक्रूटमेंट की प्रक्रिया में कुल 172 कंपनियों ने हिस्सा लिया. उन्होंने संस्थान के जमशेदपुर व दिल्ली कैंपस के कुल 591 विद्यार्थियों के बीच 589 स्वदेश में जबकि दो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑफर…

Read More

विधानसभा में इरफान अंसारी और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव स्वास्थ्य मंत्री ने 21 मार्च को सरयू राय के सवाल का गलत जवाब दिया था *सरयू राय के प्रस्ताव के पक्ष में भाजपा, जदयू, लोजपा और आजसू के सभी विधायक* *-विधानसभाध्यक्ष ने कहाः प्रस्ताव को देखेंगे और आगे विधिसम्मत कार्रवाई करेंगे* *-झारखण्ड राज्य फार्मेंसी काउंसिल में निबंधक-सह-सचिव पद पर अनियमित तरीके से नियुक्ति का मामला* *-नियुक्त पदाधिकारी का पंजीयन एक से अधिक स्थानों पर हुआ है* *-डिप्टी डायरेक्टर के जांच प्रतिवेदन में साफ हुआ कि पंजीयन एक से अधिक स्थानों पर हुआ* राष्ट्र संवाद संवाददाता…

Read More

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल MLA देवेंद्र यादव सहित एक दर्जन से ज्यादा के घर CBI की रेड राष्ट्र संवाद संवाददाता कमाल अहमद कोरबा(छःग) दुर्ग,भिलाई:- छःग(रायपुर)सीबीआई ने प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आईपीएस अधिकारियों एवं कई अन्य हस्तियों के ठिकानों पर छापे मारी की है। इनमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, और विनोद वर्मा यहां एक साथ छापे डाले गए हैं। तीन आईपीएस अफसरों के यहां भी जांच पड़ताल चल रही है। कहा जा रहा है कि ये छापे महादेव ऑनलाइन सट्टा एप प्रकरण डाले गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री…

Read More

बी एड सत्र 2025–27 में नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की तिथि अब 20 अप्रैल 2025 तक बढाई गई राष्ट्र संवाद संवाददाता जेसीईसीईबी के द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार बी एड कोर्स 25 -27 में नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की तिथि पहले 15 मार्च 2025 तक थी। पर अभिभावक और विद्यार्थियों के आग्रह के आलोक में अब ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल 22 मार्च 2025 से 20 अप्रैल 2025 तक पुन: खोल दिया गया है। यह सूचना जेसीईसीईबी से सभी बी एड महाविद्यालय को प्राप्त हुई है। इच्छुक विद्यार्थी जो रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन (…

Read More

बिल्डर एसोसिएशन का पद या प्रोजेक्ट में जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचारी अभियान की शुरुआत? आविष्कार बिल्डर का बिल्डर एसोसिएशन से क्या संबंध है कौन है आविष्कार बिल्डर राष्ट्र संवाद संवाददाता बिल्डर एसोसिएशन का पद या प्रोजेक्ट में जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचारी अभियान की शुरुआत? मान लीजिए जमशेदपुर में इसका जीता जागता उदाहरण यह टाटा स्टील द्वारा अलॉट किया गया बाराद्वारी का आवासीय प्लॉट अब धड़ल्ले से व्यवसायिक क्षेत्र में परिवर्तित होते जा रहा है जमशेदपुर का कभी सबसे पोश इलाका अब बिल्डर के माध्यम से धीरे-धीरे बस्तियों का रूप लेता जा रहा है और बाराद्वारी इलाके में बिल्डर के क्षेत्र…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : झारखंड राज्य आजीविका मिशन (JSLPS) के तहत कार्यरत महिलाओं एवं संकुल स्तर पर काम करने वाली महिला कैडरों को उनका उचित अधिकार मिलना चाहिए। पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा के शून्यकाल में सरकार से मांग की है कि इन महिलाओं के मानदेय में वृद्धि की जाए और उन्हें सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाए। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि JSLPS में कार्यरत महिलाएँ आजीविका संवर्धन और महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बहुत कम मानदेय मिलता है। साथ ही, वे सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित हैं।…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : ईस्ट प्लांट बस्ती, बर्मामाइंस, जमशेदपुर में भव्य महायज्ञ की तैयारी हो रही है। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा 29 मार्च को सुबह 6:00 बजे से शुरू होगी और यज्ञ 30 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेगी। 5 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। आज स्वामी श्री सुंदर राज (यतिराज) त्रिदंडी स्वामी जी महाराज का शुभ आगमन हो गया है। यदि कमेटी के लोगों ने भव्य तरीके से स्वामी जी महाराज का स्वागत किया। यज्ञ आचार्य मनमोहन चौबे जी एवं जगन्नाथ तिवारी के नेतृत्व में स्वामी जी का…

Read More