मॉस्को : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने रूस की राजधानी मॉस्को में ‘विक्टरी डे’ के 80वें वर्षगांठ समारोह में शामिल नहीं होंगे। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को यह जानकारी दी। पेसकोव ने कहा, ‘‘भारत का उच्चतम स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं होगा।’’ स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, नौ मई के इस कार्यक्रम में मोदी के स्थान पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाग ले सकते हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को यहां इस समारोह में शामिल होने और रेड स्क्वायर पर ‘विक्टरी परेड’ देखने के लिए…
Author: News Desk
राष्ट्र संवाद संवाददाता कराची : पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने देश के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग स्थानों पर 10 आतंकवादियों को मार गिराया है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांत में की गई ताजा कार्रवाई के दौरान केच और जियारत जिलों में आतंकवादी मारे गए। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, जिलों में अलग-अलग खुफिया-आधारित अभियानों (आईबीओ) के दौरान आतंकवादियों को मार गिराया गया। जानकारी के अनुसार, केच जिले के तुरबत के पास एक अभियान के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए। इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान चलाया गया था। आईएसपीआर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता कोलकाता : मध्य कोलकाता स्थित बड़ बाजार के मछुआपट्टी इलाके में एक होटल में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में मारे गए अधिकतर लोगों की जान दम घुटने के कारण गई और आग लगने की घटना में 13 अन्य घायल हो गए। कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा और राज्य के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने शुरू में कहा था कि मंगलवार शाम को ऋतुराज होटल में लगी आग में 15 लोग मारे गए थे। बाद में अस्पतालों…
परिजन ने हिरासत में जान जाने का आरोप लगाया राष्ट्र संवाद संवाददाता नयी दिल्ली : दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम हिस्से के वसंत कुंज उत्तर क्षेत्र में पुलिस के चलते हुए वाहन से कथित तौर पर कूदने के कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने इन युवकों को हिरासत में लिया था। पीड़ितों के परिजनों ने हिरासत में मौत का आरोप लगाते हुए समालखा-कापसहेड़ा मार्ग को पूरी तरह से बाधित कर दिया और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत के मामले में…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : विशेष पॉक्सो न्यायाधीश श्रीश दत्त त्रिपाठी की अदालत ने मंगलवार को विशेष पॉक्सो कांड संख्या 56/2020 में सोनारी निवासी 5 वर्षीय सौतेली बेटी से दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले में एकमात्र आरोपी सुप्रियो घोष उर्फ राजा हिटलर को बरी कर दिया। इस मामले में बचाव पक्ष के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता केएस दास (जॉली दास) और अमित कुमार तिवारी थे। अदालत ने आरोपी के खिलाफ अपर्याप्त साक्ष्य के आधार पर बरी करने का फैसला सुनाया, पूरा मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर आधारित था। घटना के चार साल आठ महीने बाद फैसला आया। यह घटना 31.08.2020 को…
A+ एवं AB + ग्रुप के रक्तदान शिविर में आनंद मार्ग के ईश्वर कोटि के रक्तदाताओं ने 5 यूनिट रक्तदान दान किया जमशेदपुर : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर कि ओर से A+ एवं AB + ग्रुप के जरूर को देखते हुए रक्तदान शिविर में आनंद मार्ग के ईश्वर कोटि के रक्तदाताओं ने 5 यूनिट रक्तदान दान किया । रक्तदाताओं को प्रतीक संघर्ष के पदाधिकारी अर्जित सरकार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सुनील आनंद का कहना है कि जितने भी रक्तदाता निस्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं वह सभी लोग ईश्वर कोटि के मनुष्य…
पहलगाम आतंकवादी घटना के बाद बड़ी टेंशन,जाना पड़ सकता है पाकिस्तान राष्ट्र संवाद संवादाता जमुई : जमुई जिले के आढ़ा गांव में भी एक पाकिस्तानी महिला नरगिस बानो बीते 28 सालों से रह रही है. पाकिस्तानी महिला के चार बेटे बेटियां भी हैं. पाकिस्तानी महिला नरगिस बानो की शादी 1998 में जमुई जिले के चंद्रदीप थाना के आढ़ा गांव के मोहम्मद गाजी से हुई थी. मोहम्मद गाजी एक सरकारी स्कूल के शिक्षक है. शादी के बाद वह आढ़ा गांव में ही रही है, इस दौरान बीच बीच मे वह पाकिस्तान भी जाया करती थी. बीते एक साल पहले अंतिम बार…
राष्ट्र संवाद संवाददाता गोड्डा : गोड्डा में शिक्षा विभाग के सारे दावे फेल, स्कूल में पानी उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रहा है शिक्षा विभाग। एक बार फिर झारखंड शिक्षा विभाग के सारे दावे फेल की तस्वीर गोड्डा जिला से सामने आई है,मेहरमा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय घोरीचक में सालों से खराब पड़े जल मीनार व चापा कल से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। विभाग व मुखिया को केई अवगत कराया गया लेकिन विभाग की निंद अब तक नहीं खुली है। स्कूल में पानी बगल के कुंवा से लाना पड़ता है और कुंवा भी ऐसा जिसे देख…
रैयतों का सीओ नही कर रहा जमीन सम्बंधित काम महीनों से दे रहा धरना,फिर भी नही हुआ काम, किया पुतला दहन रिश्वत माँगने का रैयत लगा रहे आरोप, सीओ ने आरोप को बताया झूठ, बदनाम करने की मंशा से रैयत कर रहे आंदोलन राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद : धनबाद जिले के सभी अंचल कार्यालयों में जमीन सम्बंधित काम के लिये रैयतों को महीनों दौड़ना पड़ रहा है।लेकिन अंचल कार्यालयों में काम की जगह टालमटोल रवैया अपनाया जाता है।रैयत इसे लेकर परेशान के साथ अंचल कार्यालयों के कार्यशैली से नाराज गुस्सा में है। बाघमारा अंचल कार्यालय में दर्जनों रैयत महीनों से जमीन…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सासाराम : सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब से बीते रात किराना कारोबारी सूरज साह को नासरीगंज से बरामद कर लिया गया है। अपहरणकर्ता 50 लाख की रंगदारी मांग रहे थे। पुलिस ने मामले में सात अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है तथा इसके पास से एक देसी दुनाली कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस एवं कुछ कैश भी बरामद किया है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि मात्र 4 घंटे के अंदर इस पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया गया। मुफस्सिल थाना की पुलिस को सूचना मिली कि सूरज साह नामक किराना कारोबारी जब अपना…
