Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस के वाहन से ‘कूदने’ के कारण युवक की मौत
    Breaking News कारोबार राष्ट्रीय

    पुलिस के वाहन से ‘कूदने’ के कारण युवक की मौत

    News DeskBy News DeskApril 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    परिजन ने हिरासत में जान जाने का आरोप लगाया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नयी दिल्ली : दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम हिस्से के वसंत कुंज उत्तर क्षेत्र में पुलिस के चलते हुए वाहन से कथित तौर पर कूदने के कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    पुलिस ने इन युवकों को हिरासत में लिया था।

    पीड़ितों के परिजनों ने हिरासत में मौत का आरोप लगाते हुए समालखा-कापसहेड़ा मार्ग को पूरी तरह से बाधित कर दिया और पुलिस पर पथराव किया।

    पुलिस के अनुसार, युवक की मौत के मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की न्यायिक जांच की जा रही है।

    पुलिस की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, यह घटना वसंत कुंज उत्तर थाने के पास उस समय हुई जब मंगलवार को हथियार और वाहन चोरी के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को हवालात ले जाया जा रहा था।

    पुलिस ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह और कांस्टेबल नितेश यहां मोटरसाइकिल पर सवार होकर नियमित गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी।

    दक्षिण-पश्चिम के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुरेंद्र चौधरी ने बताया, ‘‘जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर पीछा करने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया।’’

    गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान विकास उर्फ ​​मजनू (28) और रवि साहनी उर्फ ​​रवि कालिया (19) के रूप में हुई। दोनों दिल्ली के समालखा निवासी हैं।

    डीसीपी ने कहा, ‘‘विकास के पास से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया। जिस मोटरसाइकिल पर वे सवार थे वह चोरी की पाई गई, जिसका पालम गांव थाने में मामला दर्ज था । मोटरसाइकिल रवि चला रहा था।’’

    पुलिस ने कापसहेड़ा थाने में मामला दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों की मेडिकल जांच करवाई और उन्हें सरकारी वाहन से वसंत कुंज नॉर्थ हवालात ले जाया गया।

    इस बीच जब वाहन थाने के पास मोड़ा गया तो दोनों आरोपी भागने के प्रयास में धीमी गति से चल रही वैन से कूद गए।

    पुलिस ने अपने बयान में बताया कि वाहन से कूदने के कारण दोनों घायल हो गए और आईजीआई अस्पताल ले जाने पर रवि साहनी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि मामूली रूप से घायल हुए विकास का इलाज किया जा रहा है।

    डीसीपी यहां समालखा-कापसहेड़ा रोड पर धरना स्थल पर पहुंचे, जहां वाहनों की आवाजाही पर रोक थी।

    डीसीपी ने कहा, ‘‘हम प्रदर्शनकारियों से सड़क अवरुद्ध न करने का अनुरोध कर रहे हैं। हम यहां कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।’’

    कुछ परिजन ने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया कि पुलिस ने उन दोनों को घर से उठाया और पूछताछ के लिए किसी जंगली इलाके में ले गई।

    परिजन ने कहा, ‘‘हमें पता चला कि पुलिस टीम ने उनकी पिटाई की है और बाद में हमें फोन आया कि पुलिस उन दोनों को मेडिकल परीक्षण करवाने के लिए ले जा रही है। देर रात हमें पता चला कि रवि साहनी की मौत हो गई है। हम उनकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेलडीह चर्च स्कूल में पैरेंट-टीचर मीटिंग को लेकर बवाल, देर से पहुंचे अभिभावकों को गेट से लौटाया, अभिभावकों ने किया विरोध
    Next Article कोलकाता : होटल में आग से 14 मरे, प्रधानमंत्री ने अनुग्रह राशि की घोषणा की, मुख्यमंत्री का जांच का आदेश

    Related Posts

    सेवा, समरसता और मानवता ही संघ की पहचान : मोहन भागवत

    August 29, 2026

    नेपाल की त्रासदी से भारत को सबक लेने की जरूरत

    August 29, 2026

    ‘शुद्धीकरण’ की राजनीति नहीं, संविधान की कसौटी पर हो कार्रवाई

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सेवा, समरसता और मानवता ही संघ की पहचान : मोहन भागवत

    नेपाल की त्रासदी से भारत को सबक लेने की जरूरत

    ‘शुद्धीकरण’ की राजनीति नहीं, संविधान की कसौटी पर हो कार्रवाई

    जियो का आईपीओ: डिजिटल भारत की दौड़ और सत्ता के केंद्रीकरण का सवाल

    केपीएस गम्हरिया की छात्रा रीतू कुमारी को मिला मिस ग्लैरमस 2026 का खिताब

    चांडिल डैम विस्थापितों की समीक्षा बैठक, आंदोलन तेज करने की रणनीति

    कांग्रेसी नेता ने प्रिया हेल्थ केयर नरसिंग होम के खिलाफ जांच की मांग की

    पीडीएस दुकानदारों का एक सितंबर को जिला मुख्यालय में धरना*

    कनीक और पारदर्शिता से मजबूत होगा सहकारिता क्षेत्र : सत्येंद्र चौधरी*

    डायन बताकर महिला की हत्या की कोशिश, संघर्ष कर बची जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.