Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किराना कारोबारी सूरज साह नासरीगंज से बरामद
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड बिहार राष्ट्रीय

    किराना कारोबारी सूरज साह नासरीगंज से बरामद

    News DeskBy News DeskApril 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सासाराम : सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब से बीते रात किराना कारोबारी सूरज साह को नासरीगंज से बरामद कर लिया गया है। अपहरणकर्ता 50 लाख की रंगदारी मांग रहे थे। पुलिस ने मामले में सात अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है तथा इसके पास से एक देसी दुनाली कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस एवं कुछ कैश भी बरामद किया है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि मात्र 4 घंटे के अंदर इस पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया गया। मुफस्सिल थाना की पुलिस को सूचना मिली कि सूरज साह नामक किराना कारोबारी जब अपना दुकान बंद कर घर की ओर जा रहा था, तो एक स्विफ्ट कार से सूरज का अपहरण कर लिया गया। पुलिस को सूचना मिली कि अपहरणकर्ता बड्डी की तरफ भाग रहे हैं। इस सूचना पर जब कार्रवाई की गई तो छोटू सिंह नामक एक अपराधी की गिरफ्तारी हुई। जिसके निशानदेही पर जब नासरीगंज के पडुरी में छापामारी की गई तो कारोबारी को बरामद कर लिया गया। इस पूरे मामले में चंदन गुप्ता नामक अपराधी लाइनर का काम किया। पुलिस ने फिलहाल सात अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस पूरे अपहरण कांड का मास्टर माइंड धनपूरवा का छोटू सिंह है। वही उमाशंकर सिंह तथा टुन्ना सिंह ने नासरीगंज में अपहृत को अपने यहां रखा था। बेदा के रहने वाले राहुल सिंह तथा डालमियानगर का राहुल कुमार भी इस अपहरण कांड में संलिप्त है। फिलहाल 10 लोगों को पकड़ा गया। जिसमें से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न,विभिन्न बिंदुओं पर दिया गया दिशा निर्देश
    Next Article आक्रोशित रैयतों ने बाघमारा सीओ के खिलाफ किया अनोखा विरोध, निकाली शवयात्रा

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.